फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District administration cautious about Chief Minister's arrival

Ballia News: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

Sat, 17 Jun 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
District administration cautious about Chief Minister's arrival
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में संभावित आगमन को देखते हुए शनिवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहां मौजूद चिकित्सा संसाधनों के बारे में पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश कि जो भी तैयारी करनी है। एक-दो दिन के अंदर पूरी कर लें। अभी तक हुए कार्य की प्रगति से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि यहीं पर स्वयं मौजूद रहकर तैयारी संबंधी कार्य युद्धस्तर पर कराएं। प्रतिदिन सुबह और शाम को रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पूजा स्थल और अन्य कार्यक्रमों के लिए स्थल का चयन कर जरूरी व्यवस्था कराने के निर्देश जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र को दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए गांव में चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया। जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह से जरूरी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट व्यवस्था को लेकर किया भ्रमण
मुख्यमंत्री के जयप्रकाश नगर में आयोजित होने वाले संभावित कार्यक्रम स्थलों पर जिलाधिकारी गए। पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर रूट व्यवस्था आदि पर चर्चा की। आवश्यकतानुसार स्थलों पर बैरिकेडिंग आदि को लेकर क्षेत्रीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।


उपसभापति के घर गए जिलाधिकारी
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संभवत: राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश जी के घर पर भी है, लिहाजा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उनके घर जाकर सुरक्षा व अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वहां की जा रही व्यवस्था के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। वहीं, एसपी ने सुरक्षा को लेकर कहां-कहां जवानों की तैनाती होगी, उसके संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed