फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District 181 helpline soon

जिले में 181 हेल्पलाइन बहुत जल्द

Mon, 07 Nov 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Mon, 07 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
घरेलू हिंसा के लिए पीड़िता को अब थाने का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। उनके लिए राज्य सरकार ने 181 हेल्पलाइन शुरू की है। जिसका  सेंटर कुछ जिलों में खुल गया है। बहुत जल्द ही जिले में भी खुल जाएगा। यह बातें महिला समाज कल्याण की दर्जा प्राप्त मंत्री मीना तिवारी ने सोमवार को  बैरिया डाक बंगले में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन



कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। जिसमें से एक 181 हेल्पलाइन योजना भी है। इस हेल्पलाइन पर फोन करने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पीड़िता के घर गाड़ी भेजकर उसको सेंटर पर लाया जाएगा और पुलिस, न्यायिक व्यवस्था और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यदि वह घर जाना चाहती है तो उसे घर भेज दिया जायेगा। अन्यथा की स्थिति में उसे तीन महीने तक खाने-पीने की व्यवस्था कर उसे काम करने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन


जिससे वह अपना जीवन यापन कर सके। सीएचसी सोनबरसा पर वर्षों से महिला डॉक्टर न होने की बात पर तिवारी ने कहा कि बहुत जल्द यहां महिला डॉक्टर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके लिए मैं स्वाथ्य विभाग के अधिकारी से बात करूंगी। चुनाव लड़ने के बारे में बताया कि हाईकमान जो भी जिम्मेदारी देगा, उसका निर्वहन किया  जाएगा। चंद्रशेखर  तिवारी, नृपेंद्र मिश्र  बागी, विनायक मौर्य, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed