{"_id":"6ad672745e192e530e0363dc","slug":"distributed-pamphlets-and-provided-information-on-good-touchbad-touch-and-helpline-numbers-ballia-news-c-190-1-bal1001-175529-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बांटे पर्चे, गुड टच-बैड टच और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बांटे पर्चे, गुड टच-बैड टच और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और युवतियों को जागरुक करती महिला पुलिसकर्मी। पुलिस विभाग
बलिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
महिला सुरक्षा दलों और एंटी रोमियो टीमों ने स्कूलों, बाजारों, मंदिरों, कस्बों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिला चौपाल लगाई और जागरूकता संबंधी पर्चे वितरित किए। चौपाल में महिलाओं को आत्मसम्मान बनाए रखने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में बताते हुए कहा गया कि किसी के व्यवहार से असहज महसूस होने या गलत तरीके से छूने का प्रयास करने पर तत्काल अभिभावक, शिक्षिका या पुलिस को जानकारी दें।
साथ ही सोशल मीडिया के सावधानीपूर्वक इस्तेमाल और साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। अभियान के दौरान वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपात सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। एंटी रोमियो टीमों ने धार्मिक स्थलों, विद्यालयों, कोचिंग सेंटरों और पार्कों सहित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। आवश्यकतानुसार चेतावनी देकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।