फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dispute between youths who came to eat biryani, knife attack

Ballia News: बिरयानी खाने पहुंचे युवकों में विवाद, मारा चाकू

Mon, 06 Nov 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dispute between youths who came to eat biryani, knife attack
रानीगंज बाजार स्थित पंचायत भवन के नजदीक एक बिरयानी की दुकान पर रविवार की देर रात बिरयानी खाने के विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। इससे उक्त युवक घायल हो गया। दोनों पक्ष दो समुदायों के होने से दुकान पर बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर एसएचओ धर्मवीर सिंह हमलावर युवक सहित चार को हिरासत में ले लिए। लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन


रानीगंज बाजार निवासी रवि गुप्ता (30) पुत्र विजय गुप्ता बिरयानी खाने के लिए उक्त दुकान पर गए थे। पीछे से अनवर (27) पुत्र मुहम्मद टूना पहुंचा। उसके साथ तीन-चार युवक और थे। किसी बात को लेकर रवि और अनवर में कहासुनी हो गई। दोनों में हाथापाई होने लगी। इसी में अनवर ने चाकू से वार कर दिया। चाकू रवि के कलाई पर लगी। यह देख वहां भीड़ एकत्र हो गई। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गई। एसएचओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हमलावर सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले को शांत किया। रवि गुप्ता को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अनवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है। तीन लोगों को शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed