फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Disposal of about 10373 cases in National Lok Adalat, recovery of 14.38 crores

राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 10373 वादों का निस्तारण, 14.38 करोड़ की वसूली

Sat, 12 Mar 2022 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Disposal of about 10373 cases in National Lok Adalat, recovery of 14.38 crores
बलिया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकरण विक़ार अहमद अंसारी की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय प्रांगण में किया गया। इसमें जिले के समस्त न्यायिक अधिकारी, बैंक प्रबन्धकों तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा वादों का निस्तारण किया गया। करीब 10 हजार मामले को निस्तारित करते हुए 14 करोड़ की वसूली की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी एवं सिविल मामलों 23 न्यायिक अधिकारियों ने 1046 मामलों को निस्तारित किया। इस दौरान तीन लाख एक हजार 460 का अर्थदंड निर्धारित किया और तीन करोड़ 50 लाख 57602 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसके अलावा परिवारिक न्यायालयों द्वारा कई मामलों का निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा कुल 7964 मामले निस्तारित किए गए। बैंक द्वारा प्री-लिटिगेशन के कुल 1251 मामले निस्तारित करते हुए कुल समझौता राशि 80662589 के सापेक्ष मौके पर 23999835 वसूल की गई। सिविल, अपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद इत्यादि के कुल 10373 वाद निस्तारित किये गये, जिसमें कुल सैटेलमेन्ट 14,38,20,848.64 (चौदह करोड़ अड़तीस लाख बीस हजार आठ सौ अडतालीस रूपये चौसठ पैसे) तथा मौके पर ही कुल धनराशि 2,44,10,045 (दो करोड़ चौवालीस लाख दस हजार पैंतालीस रूपये मात्र) की वसूली की गयी। इस मौके पर
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश विक़ार अहमद अंसारी, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश हिमांशु भटनागर, विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार मिश्रा, हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं. तीन महेश चन्द्र वर्मा, विशेष न्यायाधीश गौविन्द मोहन अपर जनपद न्यायाधीश, ओमकार शुक्ला अपर जनपद न्यायाधीश, ओम प्रकाश अपर जनपद न्यायाधीश, अरूण कुमार-तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी विनोद कुमार अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी सुरेन्द्र प्रसाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सर्वेश कुमार मिश्, सिविल जज (सी.डि.), श्रीमती तपस्या त्रिपाठी प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अविनाश कुमार मिश्रा सिविल जज (जू.डि.) पूर्वी, राहुल आनन्द न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम, अरूण कुमार गुप्ता सिविल जज (जू.डि.) पश्चिमी, राजीव रंजन मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, सुमित गुप्ता अपर सिविल जज (जू.डि.) प्रथम, धम्म कुमार सिद्धार्थ अपर सिविल जज (जू.डि.) तृतीय, प्रवीन कुमार प्रियदर्शी अपर सिविल जज (जू.डि.) द्वितीय, धर्मेन्द्र कुमार भारती सिविल जज (जू.डि.)एफटीसी द्वितीय, शशि किरन सिविल जज (जू.डि) एफटीसी प्रथम, अनिल कुमार मिश्रा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, सत्य प्रकाश त्रिपाठी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, श्रीमती श्रद्धा तिवारी अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, बद्री विशाल पांडेय पीठासीन अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed