फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Display of talent by decorating rangoli

रंगोली सजाकर किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Sun, 23 Oct 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Display of talent by decorating rangoli
बेल्थरारोड। कंपोजिट विद्यालय बाराडीह लवाई पट्टी के प्रांगण में शिक्षक प्रभाकर गुप्ता व शैलेंद्र प्रताप यादव के संरक्षण में दीपोत्सव एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक चंद्रिका राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत बच्चों ने अपने हाथों से निर्मित मिट्टी के दीयों को रंगो, मोतियों, सितारों से सजा कर वाहवाही लूटी। प्राकृतिक रंगों, फूल पत्तियों आदि का प्रयोग लक्ष्मी गणेश का पदचिह्न, दीपक, स्वास्तिक आदि का रंगोली प्रदर्शित किया। शिक्षिका किमी यादव, रति वर्मा एवं श्रीकांती शर्मा के सहयोग से बनाए गए भारत का मानचित्र सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed