{"_id":"682633769ef5a4acbf013373","slug":"discussion-on-the-problems-of-electricity-consumers-in-public-hearing-ballia-news-c-190-1-bal1001-139816-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जनसुनवाई में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जनसुनवाई में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन
बेल्थरारोड। ऊर्जा मंत्री के विशेष कार्याधिकारी के नेतृत्व में अवायां विद्युत उपकेंद्र परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्युत समस्याओं पर चर्चा की गई।
इस दौरान उपभोक्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। सहायक अभियंता अभिषेक चौहान ने उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से की गई नई व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अब मोबाइल पर अपना बिजली बिल देख सकेंगे। इस व्यवस्था में मीटर रीडर और बिल बाबू की आवश्यकता नहीं होगी।
उपभोक्ता अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। शिकायत की स्थिति मोबाइल ऐप पर देखी जा सकेगी। मीटर रीडर पहली बार उपभोक्ता के घर जाकर ऐप पर इंस्टॉल करेंगे। वह उपभोक्ताओं को ऐप का उपयोग भी सिखाएंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीटर रीडर की मनमानी की शिकायत की। पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र और विद्युत आपूर्ति में अनियमितता की शिकायत की। अहिरौली ग्राम में ट्रांसफाॅर्मर के बार-बार जलने की शिकायत पर कार्याधिकारी ने ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि का निर्देश दिया। मौके पर एक्सईएन अभिषेक यादव, जेई आरबी खरवार, दिलीप सिंह, प्रमोद सिंह समेत विद्युत अधिकारी व उपभोक्ता मौजूद रहे।