फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DIG's convoy reached Ballia Mor in Bihar

Ballia News: बिहार में बलिया मोड़ तक पहुंचा डीआईजी का काफिला

Mon, 29 Jul 2024 05:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
DIG's convoy reached Ballia Mor in Bihar
जयप्रकाश नगर। पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ वैभवकृष्ण ने नवागत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के साथ शनिवार की देर शाम औचक निरीक्षण करने चांददीयर पुलिस चौकी पर पहुंचे। यहां से वापस मांझी घाट के जयप्रभा सेतु से सीधे बिहार की सीमा में स्थित बलिया मोड़ पहुंचे। उनका काफिला रुका और वहां भौगोलिक स्थिति निरीक्षण किया। वहां के स्थानीय दुकानदारों व पब्लिक से वार्ता कर जानकारी हासिल की। मातहतों को अवैध तस्करी रोकने, नदी मार्ग व सीमा पर की गहनता से जांच करने को निर्देशित किया। औचक निरीक्षण की जानकारी शायद इलाकाई पुलिस को पहले से ही थी। इसलिए सभी मातहत अपने-अपने स्थान पर चुस्त दुरुस्त दिखे। उनका काफिला पुनः बिहार की सीमा में स्थित बलिया मोड़ से निकलकर जयप्रभा सेतु होते हुए बिना रुके जिला मुख्यालय के लिए निकल पड़ा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी बैरिया मो.उस्मान, क्राइम इंस्पेक्टर बैरिया अशोक दत्त त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed