फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DIG Jail reaching to investigate the dharna of the captive guards

बंदी रक्षकों के धरने की जांच को पहुंचते डीआईजी जेल

Mon, 11 Jul 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
DIG Jail reaching to investigate the dharna of the captive guards
बलिया। जिला कारागार शनिवार को बंदीरक्षक और सजायाफ्ता कैदी के बीच हुई नोकझोंक के बाद बंदी रक्षकों के धरना देने के मामले की जांच के लिए डीआईजी जेल रविवार को जिला कारागार पहुंचे। बंदी रक्षकों के साथ ही कुछ कैदियों और अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए। इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। सूत्रों के अनुसार बंदी रक्षकों को उकसाने का मामला भी सामने आ रहा है। मामले में कुछ लोगों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। जेल में सजायाफ्ता कैदी और जेल अस्पताल के चिकित्सक के राइटर धनंजय पांडेय से शनिवार की सुबह एक बंदीरक्षक के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी। इसके बाद बंदी रक्षक एकजुट हो गए और कैदी को यहां शिफ्ट करने की मांग करने लगे। यही नहीं जेल के प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ गए। सूचना शासन तक पहुंचने पर इसे गंभीरता से लिया गया है। रविवार को डीआईजी जेल एकके सिंह मामले की जांच के लिए जिला कारागार पहुंचे। बंदी रक्षकों, कुध कैदियों और अधिकारियों के बयान दर्ज किए। इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की गाज गिरने की बात कही जा रही है। जेलर राजेंद्र सिंह ने कहा कि जेल में शनिवार को हुए मामले की जांच के लिए डीआईजी जेल रविवार को जिला कारागार पहुंचे थे। उन्होंने सभी के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed