फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DIG Jail interrogated prisoners and officers

डीआईजी जेल ने बंदियों और अधिकारियों से की पूछताछ

Sat, 21 Aug 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
DIG Jail interrogated prisoners and officers
बलिया। जिला कारागार में पिछले दिनों हुए बवाल को लेकर शासन की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। जेल अधीक्षक और उसके बाद अवकाश पर चल रहे जेलर के निलंबन के बाद नए जेल अधीक्षक और जेलर के साथ ही दो डिप्टी जेलर और 10 वार्डरों को जिला कारागार से संबद्ध कर दिया गया है। डीआईजी जेल वाराणसी जोन ने दो दिनों से जेल में डेरा डाल रखा है। उन्होंने बंदियों और जेल अधिकारियों से बातचीत की। अभी माहौल शांत बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कारागार में पहले 14 जुलाई फिर 11 और 12 अगस्त को बवाल हो चुका है। हालात संभालने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए थे। इसमें कई बंदियों को नामजद करते हुए शहर कोतवाली में दो एफआईआर भी दर्ज कराई गई। पिछले दिनों जेल से कई मोबाइल बरामद हुए थे। डीआइजी कारागार गोरखपुर-वाराणसी क्षेत्र एके सिंह ने मामले की जांच की थी। रिपोर्ट के आधार पर अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा को निलंबित कर दिया था। इसके बाद अवकाश पर चल रहे जेलर अंजनी गुप्ता को भी निलंबित कर दिया गया। उनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई। जेल की प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के मद्देनजर दो डिप्टी जेलरों के साथ मऊ, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज में तैनात 10 वार्डरों को जिला कारागार बलिया से संबद्ध किया गया है। पहले से तैनात 35 स्थायी और 10 अस्थायी वार्डर मिलाकर इनकी संख्या 45 हो चुकी है। पिछले दो दिनों से डीआईजी एके सिंह ने जेल में डेरा डाल रखा है। बंदियों और जेल के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। फिलहाल माहौल शांत बताया जा रहा है। डीआईजी ने बताया कि जेल में शांति व्यवस्था कायम है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed