{"_id":"60c0ed6f8ebc3eb5fd358792","slug":"dig-jail-in-ballia-ballia-news-vns593923992","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया जिला जेल का जेल डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया जिला जेल का जेल डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश
Wed, 09 Jun 2021 10:44 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:44 PM IST
सार
जेल डीआईजी ने जेल प्रशासन, बंदी रक्षक आदि की सुरक्षा से संबंधित फीडबैक व सुझाव लिया। उन्होंने सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
बलिया जेल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी रेंज के जेल डीआईजी एके सिंह ने मंगलवार की देर शाम बलिया जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा संबंधित जानकारी ली। इसके साथ ही जेल प्रशासन, बंदी रक्षक आदि की सुरक्षा से संबंधित फीडबैक व सुझाव लिया। उन्होंने सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
डीआईजी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि जेल की मुख्य प्राचीर दीवार का अभाव है। उन्होंने सिंगल दीवार पर कंटीले तार लगाने का प्रस्ताव बनाया। इसके अलावा जिला कारागार में और स्ट्रीट लाइट लगाने तथा जेल के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही। ताकि बाहर से कोई नशीला पदार्थ या कुछ सामान जेल के अंदर फेंकता है तो उसे कैमरे के माध्यम से पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स बढ़ाने की बात कही। बताया कि जेल में पीएसी बढ़ाई जा सकती है। इसके साथ ही कोई नशा सेवन करने वाला बंदी आता है तो उसके साथ हम कैसे बर्ताव करें, इस पर उन्होंने जेल प्रशासन को टिप्स दिए। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि मंगलवार की शाम अचानक वाराणसी रेंज के जेल डीआईजी आए और जेल की सुरक्षा संबंधित ऑडिटिंग कर रात में ही रवाना हो गए।
विज्ञापन