फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Difference in price: UP's diesel-petrol is pleasing to the people of Bihar

भाव में अंतर : बिहारवासियों को भा रहा यूपी का डीजल-पेट्रोल

Sun, 07 Nov 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Difference in price: UP's diesel-petrol is pleasing to the people of Bihar
भरौली पेट्रोल पंप पर करहसी बक्सर से सायकिल से आकर डीजल लेता किसान । संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। एक्साइज ड्यूटी कम करने से यूपी में पेट्रोल और डीजल के दाम क्या कम हुए, बिहार के लोगों ने भी यूपी का रुख कर दिया है। जी हां! बिहार के लोगों को इन दिनों यूपी का पेट्रोल और डीजल खूब पसंद आ रहा है। इस कारण बिहार की सीमा सटे जनपद के पेट्रोल पंपों पर बिहार के लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। इस भीड़ के कारण पेट्रोल पंपों की बिक्री में भी काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश दोनों ही सरकार की टैक्स कटौती से यूपी में डीजल और पेट्रोल बिहार से भी सस्ता हो गया है। बिहार और यूपी में डीजल-पेट्रोल तेल के भाव में करीब पांच रुपए का अंतर होने से बिहार से यूपी में गाडि़यों एवं बाइक में तेल भरवाने को लेकर इन दिनों भरौली के पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखने को मिल रही है। सीमावर्ती प्रदेश के लोग भी पेट्रोल और डीजल लेने के लिए नजदीकी पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं। जनपद की सीमा कई जगह बिहार से सटी है। लिहाजा बिहार के लोग बाइक में पेट्रोल लेने के साथ ही निकटवर्ती किसान जेरीकेन आदि में डीजल खरीद कर ले जा रहे हैं। इसके अलावा, बिहार से यूपी की सीमा में आने वाले ट्रक भी बिहार के बदले यूपी में तेल लेते हैं और बिहार जाने वाले भी यूपी में तेल ले लेते हैं ताकि बिहार में तेल न लेना पड़े। इससे बिहार की सीमा से सटे पेट्रोल पंपों की बिक्री भी अधिक हो गई है।
विज्ञापन

सभी पंपों पर बढ़ी भीड़
नरहीं। बक्सर जिले से सटे गांवों के लोग भी डीजल-पेट्रोल के लिए भरौली में स्थित पंपों पर पहुंच रहे हैं। बिहार के बक्सर से सटे भरौली गोलंबर के पास स्थित सिंह सर्विस स्टेशन एवं गोविंदपुर में स्थित विजय ऑटो मोबाइल्स, नाथ फिलिंग स्टेशन पर बिहार से आकर डीजल पेट्रोल लेने वालों की भीड़ उमड़ रही है। बताया जाता है कि बिहार में यूपी की अपेक्षा करीब साढ़े चार रुपये पेट्रोल व पांच रुपए डीजल महंगा है। भरौली में पेट्रोल 96.18 और डीजल 87.68 रुपये प्रति लीटर है जबकि बक्सर में डीजल 92.52 और पेट्रोल 107.43 रुपये प्रति लीटर है। इसके चलते वाहन चालक, टैक्टर, बाइक सवार एवं किसानों को तेल लेने के लिए अपना रुख यूपी में करना पड़ रहा है। भरौली स्थित सिंह सर्विस स्टेशन के मैनेजर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों बिहार में डीजल-पेट्रोल महंगा होने के कारण भरौली के पेट्रोल पंपों पर तेल की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर क्षेत्र के चचांददियर स्थित पेट्रोल पंप से तेल लेने पहुंचते हैं। बताया जाता है कि बिहार के सारण (छपरा) में पेट्रोल प्रति लीटर 107.07 और डीजल प्रति लीटर 92.20 रुपये है जबकि चांददियर के पंप पर पेट्रोल प्रति लीटर 95.96 और डीजल प्रति लीटर 87.25 रुपये है। सारण के बरेजा निवासी जैनुद्दीन ने बताया कि बिहार की अपेक्षा यूपी में डीजल-पेट्रोल सस्ता है। खासकर खेती किसानी के लिए डीजल ले जाते हैं ताकि महंगाई में कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed