फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Diesel engine not removed from front

Ballia News: स्टेशन के सामने से तीसरे दिन भी नहीं हटा डीजल इंजन, खराब हुई क्रेन

Wed, 17 Apr 2024 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Diesel engine not removed from front
बलिया। रेलवे स्टेशन के सामने आठ वर्ष पूर्व लगा डीजल इंजन तीसरे दिन भी नहीं हटा सका। हटाने के दौरान एक क्रेन खराब हो गई, जिससे कार्य को बीच में रोकना पड़ा। रविवार से इंजन हटाने का प्रयास चल रहा है। इंजन को स्टेशन गेट के सामने से हटाकर सकेंड इंट्री गेट के बगल में स्थापित करना है। वहां फाउंडेशन बनकर तैयार है।
विज्ञापन

इंजन के पास बिजली ट्रांसफार्मर व ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन हटाने के लिए शट डाउन की परमिशन बिजली निगम से न मिलने के कारण पहले दिन नहीं हो सका। दूसरे दिन क्रेन की कमी सामने आई। तीसरे दिन इंजन हटाने के लिए तीन क्रेन लगी थी। उसी दौरान एक क्रेन खराब हो गई। इंजन करीब 120 टन का होने के कारण उसे सकुशल ट्रेलर पर रखकर सकेंड इंट्री गेट के पास बने फाउंडेशन तक पहुंचाना बड़ा काम है। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि वाराणसी से इंजन को देखते हुए बड़ी क्रेन आ रही है। शुक्रवार तक इंजन को नये फाउंडेशन पर स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

माॅडल रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण सहित कई योजनाओं का शिलान्यास को लेकर आ रहे तत्कालीन रेलमंत्री के आगमन को रेलवे स्टेशन के सामने वर्ष 2015 में डीजल इंजन स्थापित किया गया था। स्टेशन के सामने डीजल इंजन रखने के कारण एनएच-31 से स्टेशन से गुजरने वालों को स्टेशन का मुख्य गेट दिखाई ही नहीं पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने कई बार इंजन को हटाने की मांग कर चुके हैं। स्टेशन पर 42 करोड़ रुपये की लागत से कार्य चल रहा है। स्टेशन भवन को हेरिटेज भवन के रूप से विकसित किया जा रहा है। स्टेशन भवन सड़क से दिखे इसके लिए डीजल इंजन को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed