फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Died in a road accident while shopping for son's wedding

Ballia News: बेटे की शादी के लिए खरीदारी करने जाते समय सड़क दुर्घटना में माैत

Wed, 10 Dec 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Died in a road accident while shopping for son's wedding
चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार चट्टी के भुवारी मोड़ के करीब नगरा-चौकिया मार्ग पर मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में शाहपुर अफगा गांव निवासी इसरार अहमद (48) की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया।
विज्ञापन

सीयर से कांग्रेस पार्टी के पांच दशक पूर्व दो बार के विधायक रहे रफीउल्लाह के तीन बेटाें में सबसे छोटे इसरार अहमद घर पर रहकर खेती करते थे। 18 दिसंबर को तीसरे बेटे असहर अहमद की शादी होनी है। शादी के बाजार को लेकर बेल्थरारोड बाजार करने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान भुवारी मोड़ के पास पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में इसरार अहमद गिरकर अचेत हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने इलाज के सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए। रास्ता में हालत बिगड़ने से मौत हो गई। खबर लगते ही शादी की चल रही तैयारी मातम में बदल गई। पत्नी इशरत जहां व बेटों की रोते-रोते बुरा हाल रहा। उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने बताया कि शिकायत पर बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed