फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Didn't even install the transformer and sent a bill of 15 thousand

ट्रांसफार्मर तक लगा नहीं और भेज दिया 15 हजार का बिल

Fri, 29 Jul 2022 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Didn't even install the transformer and sent a bill of 15 thousand
बिजली के कनेक्शन और बिल लेकर बिजली विभाग के खिलाफ नरही गांव स्थित पंचायत भवन पर प्रदर्शन करते खमी - फोटो : BALLIA
बिजली विभाग अब तक बिना मीटर रीडिंग के बिल जारी करता रहा है लेकिन एक गांव की बस्ती में तो विभाग बिना ट्रांसफार्मर लगाए ही आपूर्ति कर रहा और बिल भी दे रहा है।
विज्ञापन

चितबड़ागांव विद्युत सब स्टेशन अंतर्गत नरहं गांव के खमीरपुर मौजा में चार वर्ष पहले विद्युतीकरण किया गया। पोल व तार लगाने के बाद ग्रामीणों को कनेक्शन भी दे दिया लेकिन ट्रांसफार्मर आज तक नहीं लगा। अब ग्रामीणों को 10 से 15 हजार का बिल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नरही गांव के खमीरपुर मौजे में 2018 में एक निजी कंपनी द्वारा बिजली का पोल और तार राजभर बस्ती में पहुंचाया गया। इसके बाद कार्यदायी संस्था के कर्मियों ने बिना ट्रांसफार्मर लगाए और आपूर्ति शुरु ही ग्रामीणों को कनेक्शन दे दिया गया। आश्वासन दिया गया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर लगेगा और कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। लेकिन चार वर्ष बाद भी उक्त बस्ती के घरों में सप्लाई तो नहीं पहुंची लेकिन विभाग ने करीब 25 लोगों को 10 से लेकर 15 हजार का बिल भेज दिया है। जब ग्रामीणों को बिल व नोटिस मिला वह हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खमीरपुर निवासी दिनेश, शिवनाथ, गुलाबचंद, वीरबल, भोला, अर्जुन, लीलावती, विद्यावती आदि ने बताया कि चार वर्ष पहले यह बता कर कनेक्शन की रसीद दिया गया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर लगेगा और बिजली की आपूर्ति मिलने लगेगी। सभी ग्रामीण नरही के ग्राम प्रधान राम नारायण पासवान के पास पहुुंचे और मामले की जानकारी दी। प्रधान ने एसडीओ से शिकायत किया।
इस बाबत विद्युत विभाग के एसडीओ शुभम ने बताया कि मौके की पड़ताल कर इस मामले का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed