फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Diarrhoea se masoom ki maut

डायरिया से मासूम की मौत, 10 लोग बीमार

Thu, 13 Oct 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 13 Oct 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
Diarrhoea se masoom ki maut
Medical Lab
नगर पंचायत में समय से साफ-सफाई न कराने के कारण डायरिया से एक मासूम की मौत हो गई वहीं चार परिवार के 10 लोग बीमार पड़ गए। इसके बावजूद अभी तक नगर पंचायत का रवैया लापरवाही भरा है। बीते मंगलवार की दोपहर कस्बा के वार्ड न. 6 निवासी विजय गोंड (55) को अचानक उल्टी दस्त शुरू हुई।
विज्ञापन


 अभी परिवार वाले उनकों डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि, उसी समय उनकी पत्नी कमलावती (50) तथा उनका पोते अमित(7) को भी उल्टी दस्त शुरू हो गई। उधर  बगल के शैलेन्द्र गोंड के दोनों पुत्र सुनील (17) व सुमित (10) को भी उल्टी दस्त शुरू हो गई। वहीं बगल के प्रदीप का लड़का राजा (10) और दिलीप की लड़की कमला (5)वर्ष व लड़का किसन (2) भी बीमारी की चपेट में आ गए। जिनको उपचार के दौरान प्राथमिक स्वास्थ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ठीक दो दिन बाद बुधवार की शाम क़स्बा के वार्ड नंबर चार निवासी मनोज तिवारी की लड़की मुनि (3) को भी अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गई। ज्यों ही उसे इलाज के लिए ले गए तो पता चला कि उनकी कृति (7)वर्षीय बेटी व बेटा बाबू (3)को भी उल्टी दस्त शुरू हो गई। इलाज के दौरान ही उनकी मुन्नी की मौत हो गई। कस्बा में अभी तक डाक्टरों की कोई टीम नहीं पहुंची है और नहीं नपं द्वारा साफ-सफाई का कोई माकूल इंतजाम किया गया है। जिसको लेकर कस्बावासियों में जहां भय व्याप्त है। वहीं रोष भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीड़ित के परिजनों ने जिला अधिकारी गोविन्दराजू एनएस का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस रोग से बचाव के लिए तुरंत साफ-सफाई के माकूल इंतजाम के साथ ब्लीचिंग आदि छिड़काव करने की मांग की है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे डाक्टरों की तैनाती के साथ पर्याप्त मात्रा में दवा मुहैया कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed