फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Diarrhea, two of the lives lost, 17 people ill

डायरिया से दो की चली गई जान, 17 लोग बीमार

Sat, 13 Aug 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो, बलिया
अमर उजाला ब्यूराो, बलिया Updated Sat, 13 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के ग्राम सभा बलेऊर के जागा पांडेय के डेरा के पास स्थित राजभर बस्ती में शुक्रवार की रात डायरिया की चपेट में आकर एक महिला और एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं बस्ती में 17 लोग बीमार हैं, इससे पूरी बस्ती में कोहराम मच गया है। मौत, बीमारी की सूचना पर कांग्रेस नेता रोशन सिह चंदन ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम सहित सीएमओ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद डाक्टरों की टीम गांव पहुंचकर बीमार लोगों को दवा बांटने के साथ हालत को नियंत्रण में लाने में जुट गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बसपा के पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, भासपा के संजय सिंह, युवक कांग्रेस नेता पुनीत पाठक आदि नेतागण वहां के लोगों को ढांढस बंधाने पहुंचे और अपने स्तर से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह से पार्वती देवी (32) पत्नी विनोद राजभर, अनीता (14) पुत्री बासुदेव राजभर की तबियत खराब चल रही थी। इलाज प्राइवेट डाक्टर के यहां चल रहा था। शुक्रवार की शाम अचानक आठ बजे के करीब पार्वती की अचानक हालत बिगड़ने लगी। उल्टी दस्त एवं चक्कर आने लगा। अभी घर के लोग पैसा जुगाड़ कर डॉ. के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी 9:30 बजे के करीब मौत हो गई। अगल-बगल के लोग मौत की खबर सुनकर विनोद के घर अभी आ ही रहे थे कि बगल में रहने वाले बासुदेव राजभर की लड़की अनीता की 10 बजे के करीब मौत हो गई। एक ही मोहल्ले में एक ही रात दो मृत्यु से पूरे राजभर बस्ती मे कोहराम मच गया। बस्ती वालों का कहना है कि अभी भी इस बस्ती में बृजराजभर (43) विजयराजभर (50), सीता (15),  नीतेश (3),  कोसिला देवी (50),  सीटू (10), अर्जुन (10), गुडिय़ा(10),  कृष्णा (6), सोनी (5), निधि (8),  संध्या (13), मंजू (14),  कर्ण (16), धर्मेंद्र (25),  मनकिया (15), विमला (17) आदि की तबियत खराब चल रही है। मौत के बाद गांव पहुंची डाक्टरों की टीम ने आवश्यक दवाएं बांटी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed