फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dheeraj Tiwari becomes a Lieutenant in the Army.

Ballia News: धीरज तिवारी बने थल सेना में लेफ्टिनेंट

Sun, 06 Sep 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dheeraj Tiwari becomes a Lieutenant in the Army.
थल सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद अपने माता-पिता के साथ सुरेमनपुर निवासी धीरज तिवारी। जागरुक प
बैरिया। सैन्य सेवा के क्षेत्र में बलिया की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया। द्वाबा की धरती सुरेमनपुर निवासी धीरज कुमार तिवारी ने कठिन प्रशिक्षण और चयन प्रक्रिया पूरी कर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से सुरेमनपुर समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


धीरज कुमार तिवारी बैरिया तहसील क्षेत्र के सुरेमनपुर निवासी पूर्व वायु सैनिक संतोष तिवारी और रीना तिवारी के पुत्र हैं। बचपन से ही मेधावी धीरज की प्रारंभिक शिक्षा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुई। इसके बाद उन्होंने ग्वालियर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। सैन्य सेवा में जाने के लक्ष्य को लेकर उन्होंने एसएसबी की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में एक वर्ष का कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड धीरज के जीवन का यादगार दिन बन गया। परेड के दौरान उनके कंधों पर लेफ्टिनेंट के बैज लगाए गए। माता रीना तिवारी और पिता संतोष तिवारी ने बेटे के कंधे पर बैज लगाकर उसकी सैन्य यात्रा की औपचारिक शुरुआत कराई। इस भावुक पल की साक्षी धीरज की नानी रमावती देवी और बुआ उर्मिला देवी भी बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के सेना में अधिकारी बनने पर माता-पिता और परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। धीरज की सफलता की खबर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed