{"_id":"611e8eb58ebc3e79e34803d9","slug":"dharna-given-to-maintain-the-record-of-railway-station-ballia-news-vns6068732147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन का दर्ज बनाए रखने के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन का दर्ज बनाए रखने के लिए दिया धरना
विज्ञापन
रेवती। रेलवे स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार को रेवती रेलवे स्टेशन को हाल्ट बनाए जाने के विरोध में नौ संगठनों के सदस्यों ने स्टेशन के पास धरना-प्रदर्शन किया। ढाई घंटे बाद धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य को मांग पत्र सौंपा गया। एसडीएम और सीओ बैरिया राजेश कुमार तिवारी की ओ्र से मांगपत्र को ऊपर भेजने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
व्यापार मंडल रेवती, किसान महासभा, दवा व्यापार संघ, स्वर्णकार व्यापार संघ, केशरवानी संघ, नाई सभा आदि संगठन के नेताओं ने कहा अभी हमनें एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की लड़ाई लड़ कर यहां उत्सर्ग और सारनाथ का ठहराव सुनिश्चित कराया था। स्टेशन पर अन्य कुछ ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं की मांग पहले से लंबित है। अचानक पता चल रहा है कि रेल प्रशासन ने स्टेशन को हाल्ट की श्रेणी में सम्मिलित कर दिया है। कहा कि यदि रेवती को पूर्व के दर्जे से हटा कर हाल्ट किया गया तो जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। चुनाव बहिष्कार को लेकर हम हर वह प्रयास करेंगे जिससे हमारे स्टेशन का पुराना दर्जा कायम रहे। स्वतंत्रता की लड़ाई में नगर तथा आसपास के लोगों का अहम योगदान रहा। स्टेशन परिक्षेत्र की आबादी करीब तीन लाख की है। यह कस्बा नगर पंचायत है। स्टेशन की आमदनी संतोष जनक रही है। यहां ब्लाक कार्यालय, थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्नातकोत्तर महाविद्यालय के साथ इंटर कालेजों का संचालन होता है।
संयोजक भोला ओझा ने कहा कि इस संदर्भ में साठ रिमाइंडर के अलावा रेल मंत्री तथा रेल विभाग के उच्चाधिकारियों से कई बार वार्ता भी हुई। सबने आश्वस्त किया फिर भी पता चल रहा है कि यह स्टेशन हाल्ट की सूची में है। स्टेशन पूर्व की श्रेणी में नहीं रखा गया तो अगली बार हम रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता ने कहा मांग यदि पूरी नहीं हुई तो व्यापारी दुकानें बंद कर इस संघर्ष में शामिल होंगे। एडवोकेट महेश तिवारी ने कहा इस संदर्भ को जनप्रतिनिधि अधिकारियों से मिलकर इसका निराकरण कराएं नहीं तो हम जनप्रतिनिधियों के घर पर प्रदर्शन करेंगे। ओंकार नाथ ओझा, पप्पू चौबे, शांति गुप्ता, चन्दन सिंह, महावीर तिवारी, प्रधान राकेश यादव, भोला केशरी, श्रीनाथ सिंह, रवि उपाध्याय, केवल ओझा, रमेश मणिक रहे। अध्यक्षता वैद्यनाथ पांडेय और संचालन कामरेड ओम प्रकाश उर्फ मुन्नू कुंवर ने किया।