{"_id":"601ae46a8ebc3e74a751388d","slug":"dhansi-new-rail-track-before-trial-fighter-express-survived-accident-ballia-news-vns572674535","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल से पहले धंसी नई रेल पटरी, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची सेनानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल से पहले धंसी नई रेल पटरी, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची सेनानी एक्सप्रेस
फेफना में रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते अधिकारीगण।
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया। नई दिल्ली से चलकर दरभंगा जाने वाली डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस बुधवार को फेफना में नई पटरी धंसने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पटरी को दुरुस्त किया, तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।
विज्ञापन
नई पटरी पर स्पीड ट्रॉयल का जायजा लेने के लिए बुधवार को रेलवे के डीआरएम बीके पंजियार समेत अन्य अधिकारी फेफना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। इसी बीच वहां पहुंची डॉउन सेनानी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर 1 पर फेफना में बनी नई रेल पटरी पर ट्रायल के लिए रोका गया। इसी दौरान पटरी धंस गई, जिससे ट्रेन डिरेल होते-होते बची। बताया जाता है कि पटरी धंसने के कारण ट्रेन के इंजन के निचले हिस्से में लगी जाली गिट्टियों से टकराने लगी तो चालक ने ट्रेन रोक दी। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। रेलवे अधिकारियों के जायजा लेने के बाद मजदूरों व कर्मियों ने पटरी दुरुस्त की। तीन घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई। फेफना के स्टेशन मास्टर संजीव यादव ने कहा कि कुछ तकनीकी दिक्कत की वजह से ट्रेन कुछ देर रुकी, बाद में उसे दूर कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।