{"_id":"6af9fd23cddf2f6cc7009ae4","slug":"devotion-held-in-cupped-hands-was-offered-to-the-setting-sun-with-prayers-for-prosperity-ballia-news-c-190-1-bal1002-177251-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आस्था की अंजुरियों में सजी श्रद्धा, डूबते सूरज को अर्घ्य देकर मांगी समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आस्था की अंजुरियों में सजी श्रद्धा, डूबते सूरज को अर्घ्य देकर मांगी समृद्धि
विज्ञापन
नगर के बिचला घाट स्थित छठ घाट पर दीपक लेकर भगवान भाष्कर की अराधना करती व्रती महिला।संवाद
- फोटो : कैडेट्स के घुड़सवारी प्रदर्शन ने किया रोमांचित
बलिया। जय हो सुरुज बाबा की.... दोहाई दीना नाथ... आपन अर्घ्य स्वीकार करीं देवता। आ पूरा करीं मनसा हमार। ऐसी ही प्रार्थनाओं के साथ लाखों 'अंजुरियां एक साथ जुड़ीं और नीर-क्षीर की अर्घ्य धार से नदी- तालाबों का पानी दूधिया हो गया। लोक मानस की आस्था से जुड़े सूर्य आराधना के महापर्व डाला छठ का पहला दिन और मौका डूबते सूर्य को प्रथम अर्घ्य दान का।
रविवार को गो-धूलि बेला घिरते ही श्रद्धा और आस्था की मजबूत डोर से बंधे लाखों लाख कदम बढ़ नदियों और सरोवरों के किनारे बने छठ पूजा घाट की तरफ चल पड़े। हाथों में जलते हुए दीपक को व्रती महिलाएं हाथों की ओट जलाए रखी। महिलाओं की टोलियां कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय... और ई बंहगी छठ मइया के जाए... जैसे परंपरागत मंगल गीतों गाती घाटों की और बढ़ती रहीं। छठ घाटों पर बनी वेदी की विधिवत पूजा करने के बाद फलों व पकवानों को चढ़ाया गया।
निर्धारित समय होने के बाद अस्ताचलगामी सूर्य का विधिवत पूजन-अर्चन के बाद अर्घ्य अर्पित किया। छठ पूजा की तैयारी दिन भरी चली। सुबह से दोपहर दो बजे तक बाजारों में भीड़ रही। उसके बाद हर कदम छठ घाटों की तरफ चल पड़ा। शहर के रामलीला मैदान, टाउनहाल, भूगु आश्रम, महावीरघाट, गंगातट, लाटघाट, विचलाघाट, शनिचरी मंदिर, गायत्री मंदिर आदि स्थलों पर छठ घाटों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। घाट किनारे महिलाओं ने वेदी सजाई और चार गन्ने खड़े कर घेरा बनाया। कलश में गंगा जल भर उस पर दीप जलाया गया। तीन दिवसीय पर्व अनुष्ठान का समापन सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद होगा। मगर घरों में रतजगा रहा। आंगन और चौबारे देर रात तक मंगल गीतों से गूंजते रहे।
विज्ञापन
बेल्थरारोड। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रविवार की शाम नगर पंचायत बेल्थरारोड के बिठूवा छठ घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर एसडीएम शरद चौधरी एवं इंस्पेक्टर अनिल कुमार उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष एवं सभासद निलेश कुमार दीपू, राम मनोहर गांधी तथा मनोनीत सभासद अमित जायसवाल ने संयुक्त रूप से छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। छठ गीतों और श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा घाट भक्तिमय नजर आया।
नगरा। रविवार को पूर्वान्ह से ही छठव्रती महिलाएं छठ गीत गाती हुई कस्बे के पचफेड़वा घाट, पुरानी दुर्गा मंदिर घाट, चचया,भंडारी,मलप मोड़ तिलकारी,जहाँगीरापुर स्थित पोखरे घाट के साथ ही ग्रामीण अंचलों देवढ़िया, पांडेयपुर, खनवर, नरही, ढेकवारी,डीहवाँ, पड़री, मलप, निकासी, सोनापाली,खरूवाव, सिसवार स्थित सरोवरों, तालाबों पर पहुंचना प्रारंभ कर दी। व्रती महिलाओं ने छठ घाट पर बेदी बना उस पर कलश स्थापित कर प्रसाद के रूप में मांठ, ईख, नारियल व तमाम प्रकार के फलों के साथ दीपक, अगरबत्ती जलाकर आराधना किया।
-- -- --
सूर्यषष्ठी महापर्व पर अर्घ्यदान का समय--
प्रातःकाल: 16 नवंबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट।
यजमान व समाज की भलाई के लिए किन्नरों ने भी किया अनुष्ठान
जिले में किन्नर समुदाय ने भी छठ व्रत रखा। सूर्यदेव से समाज में अमन-चैन, सुख-शांति एवं अपने यजमानों की समृद्धि की कामना की। यारपुर बेदुआ निवासी किन्नर माधुरी पांडेय के नेतृत्व में किन्नरों ने पूरे अनुष्ठान के साथ छठ घाट पर पहुंच कर छठी मैया की पूजा की। किन्नर अनुष्का चौबे ने बताया कि हम अपने गुरुजी के साथ ही लगातार सात वर्षों से छठ व्रत कर रहे हैं।
-- -- -

सूर्यषष्ठी महापर्व पर अर्घ्यदान का समय
प्रातःकाल: 16 नवंबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट।
यजमान व समाज की भलाई के लिए किन्नरों ने भी किया अनुष्ठान
जिले में किन्नर समुदाय ने भी छठ व्रत रखा। सूर्यदेव से समाज में अमन-चैन, सुख-शांति एवं अपने यजमानों की समृद्धि की कामना की। यारपुर बेदुआ निवासी किन्नर माधुरी पांडेय के नेतृत्व में किन्नरों ने पूरे अनुष्ठान के साथ छठ घाट पर पहुंच कर छठी मैया की पूजा की। किन्नर अनुष्का चौबे ने बताया कि हम अपने गुरुजी के साथ ही लगातार सात वर्षों से छठ व्रत कर रहे हैं।

नगर के बिचला घाट स्थित छठ घाट पर दीपक लेकर भगवान भाष्कर की अराधना करती व्रती महिला।संवाद- फोटो : कैडेट्स के घुड़सवारी प्रदर्शन ने किया रोमांचित