{"_id":"64aaf773df90b7fec00407f6","slug":"devotees-will-perform-jalabhishek-amidst-tight-security-on-the-first-monday-of-sawan-ballia-news-c-20-1-285912-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सावन के पहले सोमवार पर कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सावन के पहले सोमवार पर कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
बलिया। सावन माह के पहले सोमवार को शहर से ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भोर से ही भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन करेगी। इस बार मलमास के कारण पवित्र माह 59 दिन का होगा। इसमें आठ सोमवार पड़ेंगे।
जिले के बाबा बालेश्वर नाथ, श्री छितेश्वरनाथ, बाबा बालखंडी नाथ, शोकहरणनाथ असेेगा, श्रीमुक्तिनाथ, कामेश्वधाम कारो सहित अन्य शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जिले से बैजनाथ धाम सहित अन्य तीर्थ स्थल जाने वाले कांवरियों के मार्गों में कोई परेशानी न हो, इसे लेकर प्रशासन का विशेष ध्यान है। सावन में सुरक्षा को लेकर जनपद को सात जोन व 22 सेक्टर बांटा गया है। मंदिरों पर सुरक्षा को लेकर थाना पुलिस, पीएसी, क्यूआरटी के सैकड़ों जवान तैनात होंगे।
क्षेत्राधिकारियों, सिटी मजिस्ट्रेट शहर में और संबंधित एसडीएम अपनी तहसीलों में मजिस्ट्रेट के रूप में मंदिरों पर तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लेंगे। सोमवार को भोर से ही शिव मंदिरों पर दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ रहेगी। संबंधित थानों के पुरुष व महिला जवान सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर पर श्रद्वालुओं की सुरक्षा को लेकर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
मंदिर में महिला पुरुष प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग रहेंगे। अगलगी की घटना की रोकथाम के लिए मंदिर परिसर में दीप धूप जलाने पर पाबंदी रहेगी। मंदिर के गर्भ गृह में इंस्पेक्टर व तेज तर्रार जवानों तैनात रहेंगे। जो पूजा करने के साथ भक्तों को बाहर करेंगे। सीसी कैमरों व सादे वेश में तैनात जवान अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखेंगे।
विशेष आरती के बाद भक्तों के लिए खुलेगा बाबा दरबार
सावन में बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में रोज श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। पहले सोमवार के कारण बाबा का विशेष शृंगार हुआ है। मंदिर के प्रबंधक अजय चौधरी डब्लू ने बताया कि रात 12 बजे विशेष आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए मंदिर का कपाट खुल जाएगा। चार बजे भोर में बाल भोग आरती, दोपहर एक बजे आरती व शाम शृंगार आरती व प्रसाद वितरण होगा। रात आठ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। दर्शन पूजन की विशेष व्यवस्था रहेगी। भक्तों को धूप से बचाव को लेकर मंदिर परिसर व काली मंदिर तक टेंट लगाया गया है।