फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Devotees to celebrate Shivaji, Jalabhishek today

आज पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े की भक्तों की भीड़

Sun, 21 Jul 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Devotees to celebrate Shivaji, Jalabhishek today
शहर के बालेश्वर बाबा मंदिर पर सोमवार को भारी संख्या में भक्त दर्शन को आएंगे। इसे देखते हुए मंदिर ? - फोटो : BALLIA
बलिया। सावन माह के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवरिये शिवालयों में देवाधिदेव का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर शिवालयों के परिसर में बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में भांग, धतूरा, वेलपत्र, भस्म आदि चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना करेंगे। ुछ भक्त भगवान भोले नाथ का गंगाजल व दूध से रूद्राभिषेक भी करेंगे। बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर सीसी टीवी कैमरे के लगाए गए हैं। पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी। नगर के बालेश्वर मंदिर, गोलारोड स्थित कैलास धाम मंदिर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर व भृगु मंदिर पर चार बजे भोर से ही बाबा के भक्तों के दर्शन व पूजन के लिए दरवाजा खोल दिया जाएगा। उधर, ग्रामीण क्षेत्र के दिउली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित बाबा छितेश्वर नाथ, सहतवार कस्बा स्थित पंच मंदिर, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्ति नाथ, रसड़ा स्थित श्रीनाथ व लखनेश्वर डीह, बड़सरी स्थित अवनी नाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, नगवां स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवभूतेश्वर नाथ, बांसडीह कस्बा स्थित भुटेश्वर व रघुवेश्वर नाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ मंदिर का भी दरवाजा भोर से बाबा के भक्तों के लिए खुला रहेगा। इस दौरान भक्त वेलपत्र, भांग, धतूरा, भस्म, चंदन, फूल-माला, प्रसाद आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना करेंगे। सावन माह के पहले सोमवार को बाबा के भक्त शिवरामपुर व कीनाराम घाट, पचरूखिया, मझौवा, भरौली गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन करेंगे।
विज्ञापन

नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर, गोला रोड स्थित कैलास धाम मंदिर व भृगु मंदिर को प्राकृतिक व अप्राकृतिक फूल-मालाओं से सजाया गया था। इसके अलावा विद्युत झालर आदि भी लगाए गए थे। वहीं भक्तों को कोई परेशानी न हो। उसके लिए अलग-अलग महिला व पुरुष प्रवेश व निकास द्वारा बनाए गए थे। बाबा बालेश्वर मंदिर पर जाने के लिए बाबा के भक्तों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए मंदिर व उसके आसपास बैरियर लगाए गए थे और बली गाड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed