{"_id":"67aa37f7c084e82d6f0fe8ab","slug":"devotees-sent-to-mahakumbh-by-53-buses-for-magh-purnima-bath-ballia-news-c-20-1-vns1017-884026-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: माघ पूर्णिमा स्नान के लिए 53 बसों से महाकुंभ भेजे गए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: माघ पूर्णिमा स्नान के लिए 53 बसों से महाकुंभ भेजे गए श्रद्धालु
विज्ञापन
बलिया। माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज महाकुंभ के संगम तट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं के जाने का क्रम जारी है। ट्रेनों में भीड़ व निरस्त होने से सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं ने रोडवेज की तरफ रुख किया। रविवार शाम से अब तक 53 बसों से श्रद्धालुओं को महाकुंभ स्नान के लिए भेजा गया है।
सुबह 16 बसों से यात्रियों को प्रयागराज भेजा गया। एक दिन पहले रात को 33 बसों से श्रद्धालु प्रयागराज निकले।प्रयागराज में भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के जाने के क्रम में कमी आई है। इसके बाद भी देर शाम को चार बसों से श्रद्धालुओं को भेजा गया।
12 जनवरी को माघ पूर्णिमा का स्नान होना है। इसके लिए परिवहन निगम ने 50 से अधिक बसों के संचालन की तैयारी की थी लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। निगम के सामने सबसे अधिक परेशानी बसों के जाम में फंस जाने के कारण हो रही है। बसों के नहीं आने से संचालन व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि अभी यात्रियों के आने की उम्मीद हैं। ऐसे में अनुबंधित बसों को भी तैयार किया गया है, जिससे यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। मंगलवार को भी ज्यादा श्रद्धालुओं के निकलने की उम्मीद है। ऐसे में विभाग की तरफ से यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। प्रयागराज में बस चालक 8-10 घंटे जाम में फंस जा रहे हैं।