फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Devotees prayed for eternal blessings by worshiping the Amla tree.

Ballia News: आंवला वृक्ष का पूजन कर श्रद्धालुओं ने की अक्षय पुण्य की कामना

Wed, 22 Nov 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees prayed for eternal blessings by worshiping the Amla tree.
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं अपने एवं पुत्र की दीर्घायु होने की कामना के साथ अक्षय पुण्य प्राप्ति की निमित्त आंवला वृक्ष की पूजा व परिक्रमा कर दान करती हैं। इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा परिक्रमा तथा उसकी छाया में भोजन करने से अक्षय पुण्यदायक फल मिलता है।
विज्ञापन

मान्यता है कि आंवला नवमी स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। इस दिन दान, जप व तप सभी अक्षय होकर मिलते है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। पूरे दिन व्रत रखा जाता है। पूजा के बाद पेड़ की छाया में बैठकर भोजन ग्रहण किया जाता है। मंगलवार को लोगों ने आंवला के पेड़ के नीचे पूजा किया और ब्राह्मणों को भोजन कराया और दानपुण्य भी किया।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने आंवला पेड़ के नीचे भोजन किया। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन से सतयुग आरंभ हुआ था। इसलिए इस दिन व्रत,पूजा और तर्पण का विशेष महत्व माना जाता है। आंवला नवमी को लेकर माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन गोकुल की गलियां छोड़कर मथुरा प्रस्थान किया था। इस दिन से वृंदावन की परिक्रमा भी आरंभ हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं आंवला वृक्ष की पूजा पूरे विधि विधान के साथ करती है। यह पूजा संतान प्राप्ति एवं परिवारिक सुख समृद्धि के लिए की जाती है। सुबह से ही आंवले के वृक्ष के नीचे महिलाओं ने पूजन शुरू कर दिया। वृक्ष के नीचे पकवान बनाए गए। इसे ब्राह्मणों के साथ ही अन्य लोगों को खिलाया गया। इसके बाद दानपुण्य भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed