फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Devotees gathered at the station, kicked and punched to board the train.

Ballia News: स्टेशन पर उमड़े श्रद्धालु, ट्रेन में बैठने के लिए चले लात-घूंसे

Thu, 27 Feb 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at the station, kicked and punched to board the train.
बलिया। महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में संगम स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब विभिन्न ट्रेनों से मंगलवार की रात को रवाना हुआ। बिहार से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रही। बोगी में बैठने के लिए लात-घूंसे तक चले। हालांकि आरपीएफ, जीआरपी और पुलिसकर्मियों ने पहंुच मामले का संभाला।
विज्ञापन

ट्रेनों बसों व निजी साधनों से लोग प्रयागराज के लिए बुधवार को भी रवाना हुए। मंगलवार की रात को सुगम यातायात के लिए एसपी ओमवीर सिंह दलबल के साथ देर रात तक यूपी बिहार-बार्डर भरौली गोलंबर पर मुस्तैद रहे। चौबीस घंटों से हाईवे से लेकर शहर तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसपी ने रेलवे स्टेशन का भी जायजा लिया। स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ देख पुलिसकर्मियों ने वाराणसी, मऊ को जाने वाली ट्रेनों में बैठाकर भेजा। वहां से लोगा दूसरी ट्रेनों से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़सरा निवासी सावित्री देवी ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर पुण्य स्नान के लिए जल्द से जल्द प्रयागराज पहुंचना चाहती हैं। पवन एक्सप्रेस में चढ़ने की जगह नहीं मिली। रात भर प्लेटफाॅर्म पर ठहरेंगी। सुबह रामबाग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से रवाना होंगी।

इनकी तरह अन्य यात्री जिन्हें भीड़ के कारण बोगी में बैठने के लिए जगह नहीं मिली, वह दूसरे दिन बुधवार को सुबह बलिया-रामबाग, कामायनी व कुंभ स्पेशल से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed