फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Devendra Maniyar became the block president

Ballia News: देवेंद्र मनियर ब्लॉक अध्यक्ष बने

Mon, 11 Mar 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Devendra Maniyar became the block president
बांसडीह। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तहसील इकाई की बैठक रविवार को क्षेत्र के ताली मौजे में तहसील अध्यक्ष उमाशंकर गोंड की अध्यक्षता में हुई। कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। बूथ स्तर पर कमेटी बनाए जाने पर चर्चा की। सर्वसम्मति से ग्राम लोहता निवासी देवेंद्र गोंड को मनियर ब्लॉक अध्यक्ष तथा बड़ागांव निवासी राजन गोंड को सचिव नियुक्त किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड ने शपथ दिलाई। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र गोंड व सचिव राजन गोंड ने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यक्रम और नीतियों में विश्वास करते हुए पार्टी की गणतंत्र विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने व लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे। इस दौरान कृष्ण गोंड, रमाकांत गोंड, सुदेश शाह, संजय गोंड, धर्मेंद्र गोंड,जितेंद्र गोंड अरुण गोंड, प्रमोद गोंड इत्यादि रहे। बैठक का संचालन शिव शंकर गोंड ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed