फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Development work will now be done in 940 Gram Panchayats through the Yuktdhara portal.

Ballia News: 940 ग्राम पंचायतों में अब युक्तधारा पोर्टल से विकास कार्य होंगे

Sun, 21 Dec 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Development work will now be done in 940 Gram Panchayats through the Yuktdhara portal.
बलिया। जिले के 940 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य युक्तधारा पोर्टल से होंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतों की आईडी बनने लगी है। अभी तक 39 गांवों में आईडी बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। अब युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से ही योजना प्रस्तावित होगी और भुगतान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले बीडीओ के माध्यम से प्रस्ताव भेजा जाता था। उम्मीद जताई जा रही है कि युक्तधारा पोर्टल से गांवों में मनरेगा से होने वाले कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा। वित्तीय वर्ष 2026 में सभी ग्राम पंचायतों की आईडी बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिले में 17 ब्लाॅक में 940 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें सभी को युक्तधारा पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। चयनित ग्राम पंचायतों की खंड विकास अधिकारी की लाॅगिन से अब कार्य नहीं होगा। युक्तधारा पोर्टल आधारित जीआईएस योजना से पंचायत सेवकों को मनरेगा कार्य की बेहतर जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

जीआईएस आधारित ग्राम पंचायत योजना के क्रियान्वयन हेतु युक्तधारा पोर्टल के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना है। इससे योजनाओं की सटीक प्रविष्टि एवं सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा। पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायतों में योजनाओं के नियोजन और क्रियान्वयन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, वैज्ञानिक एवं प्रभावशाली हो सकेगी। ऐसे में चयनित गांवों में युक्त धारा पोर्टल से ही कार्य होगा। डीसी मनरेगा रिचा सिंह ने बताया कि 30 ग्राम पंचायतों को युक्तधारा पोर्टल से जोड़ा गया है। प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इससे मनरेगा योजना के कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed