फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Development block Murali Chhapra and Bairia will be liberated from Ravan: Surendra Singh

विकास खंड मुरली छपरा और बैरिया को रावणों से मुक्ति दिलवाऊंगा : सुरेंद्र सिंह

Sun, 14 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Development block Murali Chhapra and Bairia will be liberated from Ravan: Surendra Singh
लालगंज(बलिया)। विकास खंड मुरली छपरा और बैरिया को रावणों से मुक्ति दिलवाऊंगा। बिहार से प्रदेश की सीमा में लाल बालू लाने के लिए 50 रुपए प्रति घन मीटर टैक्स का प्रावधान है। फिर भी इस पर रोक लगाई जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री से बात करूंगा। उक्त बातें बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार की देर शाम लालगंज चट्टी पर आयोजित लिटी-चोखा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि माटी व बालू ढोकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है इससे घटिया काम कोई नहीं है उसे भी कोई रोकता है तो इससे बुरा और क्या हो सकता है। कहा कि यदि सती घाट, शिवपुर घाट, जयप्रकाश नगर क्षेत्र के घाटों से लाल बालू का व्यवसाय नहीं होगा तो दोकटी घाट से भी इस व्यवसाय को नहीं करने दूंगा। यदि जरूरत पड़ी तो मैं दोकटी घाट से बालू लदे ट्रैक्टरों को स्वयं पकड़कर पुलिस को दूंगा। कहा कि एक भूमाफिया है जो दूसरों की जमीनें हड़पने का कार्य कर रहा है। उसे तो भगवानपुर में ठीक किया हूं कुछ जगहों पर और शिकायतें हैं वहां भी ठीक कर ही दूंगा। इस मौके पर आनंद पाठक, परशुराम सिंह, गोपाल सिंह, शक्ति सिंह, मुटन राय, छोटू तिवारी, कौशल तिवारी, छब्बीस सिंह, मनोज तिवारी, अजीत तिवारी रविंद्र पाठक, बगेदन पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed