फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Development Block Gadwar tops in Citizen Feedback

Ballia News: सिटीजन फीडबैक में विकास खंड गड़वार अव्वल

Tue, 15 Jul 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Development Block Gadwar tops in Citizen Feedback
बलिया। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण ऑन लाइन सिटीजन फीड बैक में विकास खंड गड़वार ने सभी विकास खंडों को पछाड़ कर नंबर वन पर अपनी जगह बना ली है। सीयर अब दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। नगरा और रेवती भी सम्मान जनक स्थिति की दौड़ में शामिल हैं। अन्य विकास खंड इस सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। सबसे पीछे मुरली छपरा विकास खंड है।
विज्ञापन




विकास खंड गड़वार से 2049 फीडबैक हुआ है जबकि सीयर 1612 फीडबैक के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर नगरा और चौथे नंबर पर रेवती है। जनपद बलिया से अब तक 10 हजार से अधिक फीडबैक हो चुका है। इस सर्वेक्षण को लेकर पंचायती राज निदेशालय से लेकर जिले स्तर से विकास खंडों से लगातार फीड बैक बढ़ाने के लिए बात हो रही है। विकास खंडों में फीडबैक की समीक्षा प्रतिदिन जिले की टीम की ओर से की जा रही है। अब तक नंबर वन पर काबिज सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय सिंह ने विशेष रणनीति बनाई है। सक्रिय पंचायत सहायकों की टीम बनाकर उन्होंने प्रशिक्षण दिया। दिन में वे दो बार स्वयं समीक्षा कर रहे हैं। इस रणनीति का लाभ यह रहा कि तीन दिनों के अंदर ही गड़वार विकास खंड पहले स्थान पर पहुंच गया। नंबर वन पर पहले सीयर था, अब नंबर दो पर पहुंच गया है। सीयर विकास खंड गड़वार के मुकाबले डेढ़ गुना अधिक है। नगरा भी गड़वार के मुकाबले डेढ़ गुना अधिक है। फिर भी अच्छी रणनीति और परिश्रम के कारण टीम गड़वार नंबर वन पर है।
विज्ञापन




जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने सभी विकास खंडों के बीच इस फीड बैक को लेकर एक स्वस्थ प्रति स्पर्धा विकसित करने की कोशिश की है। उनका कहना है कि तीन सर्वाधिक फीडबैक कराने वाले तीन विकास खंडों की टीम सहायक विकास अधिकारी पंचायत और उनकी टीम को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed