{"_id":"64303efab3efc554ce025ba6","slug":"devastation-by-fire-300-bighas-of-crop-burnt-ballia-news-c-20-1-143229-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आग से तबाही, 300 बीघे फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आग से तबाही, 300 बीघे फसल जली
विज्ञापन
रेवती/बैरिया। क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर आग ने तांडव मचाया। भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से लगभग 300 बीघा में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की ओर से घंटों अथक प्रयास के बाद आग पर पाया गया काबू। आग बुझने के बाद मौके पर अग्निशमन विभाग इब्राहिमाबाद की छोटी गाड़ी पहुंची। इस पर तैनात कर्मियों को किसानों ने काफी भला बुरा सुनाया।
रेवती थाना क्षेत्र के बघमरिया गांव के पूरब झरकटहा मौजा में शुक्रवार को भूसा बनाने वाली मशीन चल रही थी। उससे निकली चिंगारी से बगल के गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते तीन सौ बीघा क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं की फसल राख में तब्दील हो गई। लोग बार-बार अग्निशमन विभाग को फोन लगाते रहे लेकिन समय से मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी नहीं पहुंची।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सरया, डुमरी, घघरौली गांव के समीप सुरहा ताल में शुक्रवार को खर पतवार में आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। करीब 25 बिगहा खर पतवार जलकर राख हो गया। पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। सलेमपुर गांव समीप सुरहाताल में किसी ने खर पतवार नष्ट करने के लिए बृहस्पतिवार की शाम को आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग धीरे धीरे आगे बढ़ती गई। करीब 25 बिगहा खर पतवार को अपनी आगोश में ले लिया। किसानों ने ट्रैक्टर से खेत जोतकर गेहूं को फसल को बचाया। उधर आग लगने से उसका धुआं क्षेत्र के फुलवरिया, बभनौली, हरिपुर, रूस्तमपुर सहित दर्जनों गांव में पहुंच गया।