{"_id":"5f1ef7ea8ebc3e9f720d235e","slug":"devadhidev-s-jalabhisheka-with-bhang-dhatura-and-wilbapatra-ballia-news-vns538213887","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी सोमवारी को ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी सोमवारी को ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों ने की पूजा
विज्ञापन
बलिया। कोरोना संक्रमण के चलते शहर के शिवालयों पर ताले लटके रहे लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शिवालयों में सावन के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, गंगाजल से देवाधिदेव का अभिषेख किया और परिवार के मंगलमय भविष्य की कामना की।
शहर से लेकर गांव के प्रमुख शिवालय के गेट बंद रहे। जबकि कुछ खुले रहे, जहां भक्तों हैं पूजन अर्चन करने के साथ ही अपने अपने घरों पर दूध, गंगाजल व रस से रुद्राभिषेक किया। वही घंट-घड़ियाल बजाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। इससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
नगर के बालेश्वर मंदिर, गोलारोड स्थित कैलाश धाम मंदिर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर व भृगु मंदिर सोमवार को बंद रहे। इस दौरान बाबा के भक्तों ने बाहर से ही पूजन अर्चन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। उधर, नगर से सटे देवकली गांव स्थित देवकलेश्वर मंदिर, नगरी स्थित नटकेश्वर मंदिर, मिड्ढा के बाजार व गोरथाना के पोखरा स्थित शिव मंदिर, निधरिया स्थित पंच मंदिर, हनुमानगंज स्थित कपलेश्वर मंदिर पर शिव भक्तों ने पूजन अर्चन किया। ग्रामीण क्षेत्र के दिउली स्थितबाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित बाबा छितेश्वर नाथ, सहतवार कस्बा स्थितपंच मंदिर, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्ति नाथ, रसड़ा स्थित श्रीनाथ व लखनेश्वर डीह शिवालय बंद रहे। श्रद्धालुओं ने बाहर से ही पूजन अर्चन किया। वहीं बड़सरी स्थित अवनी नाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, नगवां स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवभूतेश्वर नाथ, बांसडीहकस्बा स्थित भुटेश्वर व रघुवेश्वर नाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ मंदिर पर बाबा के भक्तों ने वेलपत्र, भांग, धतूरा, भस्म, चंदन,फूल-माला, प्रसाद आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की।