फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Destiny of migrant workers from City Childhood Center

सिटी चाइल्डहुड सेंटर से संवरेगी प्रवासी श्रमिकों की तकदीर

Thu, 25 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Destiny of migrant workers from City Childhood Center
बलिया। लाकडाउन के कारण बेरोजगार हुए प्रवासी श्रमिकों के लिए अच्छी खबर हैं। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) सीएलसी यानी सिटी चाइल्डहुड सेंटर अर्थात शहरी आजीविका केंद्र की स्थापना करने जा रहा है। जिसके माध्यम से एक ऐसी योजना चलाई जायेगी। जिससे न सिर्फ प्रवासी कामगारों को रोजगार मिलेगा बल्कि उन्हें सेवा शर्तों के अनुरूप सभी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों में संविदा पर कराए जा रहे कार्यो में हो रही मैन पावर की चोरी पर भी नकेल लगेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी नगरीय विकास अभिकरण डूडा के परियोजना अधिकारी डॉ महेंद्र राजभर दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। साथ ही सीएलसी के कार्यालय का संचालन करने के लिए भवन भी चिन्हित कर लिया गया है। योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शहरी आजीविका केंद्र में लाभार्थी को अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए उसे 100खर्च करने होंगे। जिसके एवज में विभाग उन्हें पावती रसीद मुहैया करायेगा। रजिस्ट्रेशन होने के उपरांत प्रशिक्षित कामगार को उसके हुनर के मुताबिक सरकारी विभाग द्वारा डिमांड करते ही उन्हें कार्य के लिए भेजा जाएगा। सेवा के दौरान प्रशिक्षित कामगार को मानदेय के अलावा इपीएफ, सर्विस चार्ज समेत उन सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जिससे वो अब तक वंचित होते रहें हैं। योजना का लाभ गिनाते हुए कहा िक इससे एक ओर जहां कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर सरकारी विभागों में हो रही मैन पावर की चोरी पर भी रोक लगेगी। बताया कि सीएलसी द्वारा भेजे जाने वाले कामगारों को सेवा प्रदाता संस्था अथवा विभाग सेवा की सभी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed