फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Despite the rise in temperature, the effect of cold wave, people remained helpless

तापमान बढ़ने के बावजूद शीतलहर का असर, लोग रहे बेहाल

Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Despite the rise in temperature, the effect of cold wave, people remained helpless
बलिया। बीते सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम में गलन और शीतलहर का असर चरम है। आसमान में बादल व सूर्य की लुकाछिपी के बीच पूरे दिन धुंध से लोग बेहाल हैं। मंगलवार को दोपहर बाद धूप निकली लेकिन शीतलहर के कारण बेअसर रही। हालांकि मंगलवार को तापमान में हल्का इजाफा हुआ लेकिन ठंड ज्यों की त्यों रही। अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से मौसम में उतार चढ़ाव के जारी है। एक सप्ताह पहले हुई हल्की बारिश के बाद से ही आसमान में बादल, धुंध लगातार रह रहा है। मंगलवार को मौसम में कुछ ऐसा ही रहा। सुबह में घना कोहरा व धुंध से लोग परेशान रहे। वाहनों को लाइट जलाकर सड़क पर निकलना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन ठंड के आगे धूप बेअसर रहा और हवाओं के चलते शीतलहर से लोग बेहाल रहे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धूप होने के बावजूद लोग अलाव का सहारा लेते रहे। कड़ाके की पड़ रही ठंड व शीतलहर को देखते हुए लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। हालांकि जरूरी कार्यों से निकलने वाले लोग जहां भी अलाव देखते कुछ देर रुक कर रुक कर शरीर को गर्म करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed