{"_id":"6971283e9f763f0e570bb429","slug":"despite-the-dms-orders-the-encroachment-has-not-been-removed-ballia-news-c-190-1-ana1001-156308-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण
विज्ञापन
चितबड़ागांव। संपूर्ण समाधान दिवस पर उसरौली में आरआरसी (कूड़ा निस्तारण केंद्र) की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश का पालन नहीं हो रहा।
उसरौली के ग्राम प्रधान अजय यादव ने अपने गांव में प्रस्तावित आरआरसी (कूड़ा निस्तारण केंद्र) सेंटर के निर्माण में आ रही बाधा को लेकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। यह मांग उन्होंने विगत सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के समक्ष रखी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी सोहांव को निर्देशित किया था कि ग्राम पंचायत उसरौली में उपलब्ध सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में खंड विकास अधिकारी सोहांव देवराज पटेल ने 13 जनवरी को पत्र जारी करते हुए सहायक विकास अधिकारी की निगरानी में राजस्व टीम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाकर आरआरसी का निर्माण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया । वहीं, ग्राम प्रधान अजय कुमार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत उसरौली में लगभग साढ़े तीन बीघा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण है। इस संबंध में माह के प्रत्येक दूसरे एवं चौथे शनिवार को लगने वाले समाधान दिवस पर इस मामले की शिकायत की गई थी। उन्होंने समाधान दिवस पर सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।