फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Departmental mismanagement is ruining the Swachh Bharat Mission

Ballia News : स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहा विभागीय अव्यवस्था, शोपीस बने कूड़ा संग्रह के लाखों के वाहन

Thu, 03 Apr 2025 07:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 03 Apr 2025 07:17 PM IST
सार

कूड़ा संग्रह के लिए लाखों की लागत से खरीदे गए वाहन शोपीस बन गए हैं। आलम ये है कि जनता शिकायत करती है कि कूड़ा वाहन नहीं आ रहा और अधिकारी कान में तेज डालकर सो रहे हैं। आलम ये है कि नाली निकासी की व्यवस्था आज तक सुचारू नहीं हो सकी लिहाजा सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
Departmental mismanagement is ruining the Swachh Bharat Mission
बिखरा हुआ कूड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 स्वच्छ भारत निशन के तहत गांव में भी कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए लाखों की लागत से कूड़ा संग्रह के लिए ई-रिक्शा और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है, लेकिन धरातल पर ई रिक्शा और कूड़ा संग्रह गाड़ी शोपीस बनी हुई है। इसका प्रयोग कूड़ा उठान में नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन


कुछ स्थानों पर इससे माल ढुलाई का कार्य किया जा रहा है। पंदह ब्लॉक की लगभग सभी गांवों की यही स्थिति है। कूड़ा न उठाने के कारण कूड़ा हर तरफ फैला हुआ है। संचारी रोग अभियान चल रहा है और संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में सफाई को लेकर कूड़ा संग्रह गाड़ी, ठेला गाड़ी, डस्टबीन और जहां नाली का निकास नहीं है वहां सोख्ता बनवाया जाता है। धन का आवंटन गांव की आबादी के अनुसार होता है। सरकार की मंशा है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को स्वच्छ किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed