फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Department canceled Amritpali beer shop

अमृतपाली बीयर की दुकान को विभाग ने किया निरस्त

Mon, 19 Jul 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Department canceled Amritpali beer shop
बलिया। नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद जांच में दोषी पाए जाने पर बीयर की दुकान के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। इससे पहले आबकारी आयुक्त ने विभागीय बीट के सिपाही को सस्पेंड कर दिया था। इसके शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

29 जून 2021 को एसपी डॉ. विपिन ताडा ने शहर कोतवाली क्षेत्र के अमृतपाली गांव स्थित बीयर की दुकान पर छापेमारी कराई थी यहां बीयर दुकान के पीछे रखे 14 ड्रम स्प्रिट बरामद किए गए थे। सेल्समैन जलालपुर निवासी दीपक पासी, अमृतपाली निवासी मनोज चौरसिया, आर्य समाज रोड निवासी सतीश वर्मा तथा सुखपुरा थाना क्षेत्र के मिड्ढ़ा अमवां निवासी आदित्य गोंड को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपियों से पूछताछ करने के बाद सहरसपाली गांव से छह ड्रम स्प्रिट, 51 पेटी अपमिश्रित शराब, 56 पेटी होम्योपैथिक केमिकल, छह जार में 120 लीटर केमिकल, प्लास्टिक की शीशी, दो बंडल रैपर व एक पैकेट ढक्कन आदि बरामद किया गया था। उप आबकारी आयुक्त एलबी मिश्र ने बीट के सिपाही इंद्रप्रताप को सस्पेंड कर दिया था। अब जांच में दोषी पाए जाने पर बीयर की दुकान का लाइसेंस विभाग ने निरस्त कर दिया है। जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि बीयर की दुकान लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed