फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demonstration for facilities at railway station

रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 31 May 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for facilities at railway station
बैरिया। दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन पर आवश्यक यात्री सुविधाओं के बहाली के लिए श्रीनगर के दर्जनों ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से डीआरएम को पत्रक भेजा। वहीं इस स्टेशन के लगातार उपेक्षा पर रेल प्रशासन के खिलाफ रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर नारेबाजी की 50 वर्ष पुराने दलछपरा हाल्ट स्टेशन पर न तो प्लेटफार्म है न ही यात्रियों के लिए टीनशेड है। बैठने को ब्रेंच और न पेयजल की व्यवस्था है। रात के अंधेरे में यात्रियों को ट्रेन में उतरने या चढ़ने में परेशानी होती है। प्लेटफार्म नहीं होने के वजह से बच्चे, बूढ़े व महिलाओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आंदोलित युवाओं ने बताया की रेलवे प्रांगण स्थित बाजार में जलजमाव होता है लेकिन रेल प्रशासन संज्ञान नही ले रहा है। ज्ञापन देने वाले शैलेंद्र कुमार, लालू गुप्ता, धनलाल यादव, लालू यादव, धनंजय, शैलेष कुमार वर्मा, गोविंदा, श्याम रोशन वर्मा ने बताया कि इस स्टेशन पर जरूरी सुविधा मुहैया कराने के लिए हम लोग, एक दर्जन बार डीआरएम वाराणसी को पत्रक भेज चुके हैं। अगर इस बार कार्रवाई नहीं हुई तो रेलवे के खिलाफ धरना प्रदर्शन व अनशन का कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed