फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demonstration for arrest of usurers and investigation of their properties

Ballia News: सूदखोरों की गिरफ्तारी और उनकी संपत्तियों की जांच के लिए प्रदर्शन

Mon, 06 Feb 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for arrest of usurers and investigation of their properties
बलिया। असलहा कारोबारी नंदलाल गुप्ता की ओर से सूदखोरों की उत्पीड़न से की गई खुदकुशी के मामले में आरोपी सूदखोरों की गिरफ्तारी एवं उनकी संपत्तियों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कराने की मांग को लेकर भाकपा (माले) एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोपी सूदखोरों को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई, सूदखोरों की संपत्तियों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने, नंदलाल गुप्ता के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता देने तथा व्यापारी नंदलाल गुप्ता के जमीन को रजिस्ट्री करने वाले सब रजिस्ट्रार बलिया की भूमिका तथा उनकी भी संपत्ति की जांच कराने की मांग की गई। मौके पर लाल साहब, लक्ष्मण यादव, वशिष्ठ राजभर, रामप्रवेश शर्मा, मो. यूसुफ, मनोज शाह, सुरेश शाह, शिव बहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed