{"_id":"6686dd9b4768b2d15c0f1248","slug":"demarcation-of-land-for-water-tank-stopped-team-arrived-ballia-news-c-190-1-bal1001-118578-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पानी टंकी के लिए भूमि का सीमांकन रोका, पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पानी टंकी के लिए भूमि का सीमांकन रोका, पहुंची टीम
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के चांदपुर ग्राम सभा के कुर्दीपुर मौजा में सतही जल परियोजना के तहत बनाई जा रही पानी टंकी के लिए जमीन चिह्नांकन करने बृहस्पतिवार को पहंुचे कर्मचारियों को ग्रामीण ने रोक दिया। धरने पर बैठ गए। तहसीलदार सदर ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
चांदपुर ग्रामसभा के कुर्दीपुर मौजा में सतही जल परियोजना के तहत पानी टंकी बनवाई जानी है। इसके लिए कुर्दीपुर मौजा में ग्राम समाज की जमीन पर राजस्व कर्मचारियों की ओर से भूमि चिह्नित करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन पिछले चार दिनों से टीम को बैरंग लौटना पड़ता था। बृहस्पतिवार को भी जेसीबी के साथ कार्य करने पहुंचे कर्मचारियों को गांव के ग्रामीणों ने रोक दिया। मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार ने पुलिस फोर्स के सामने कार्य करवाने का प्रयास किया, इस पर उपस्थित महिलाएं धरने पर बैठ गईं। तहसीलदार और राजस्व टीम ने पैमाइश कर धरने पर बैठी महिलाओं को समझाया और शांत कराया।
इस संबंध में ग्राम प्रधान कनक पांडेय ने बताया कि पानी टंकी की जमीन को लेकर पैमाइश चल रही थी। इसमें कुछ अड़चनें आई थी। बातचीत कर मामले का निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार व पुलिस के सामने जमीन का सीमांकन हुआ। नायब तहसीलदार रजनीश कुमार ने बताया कि एसडीएम सदर ने राजस्व टीम गठित की थी। इसमें हम लोग पहुंचे थे। ग्राम सभा की जमीन की मापी की गई। कुछ लोग व्यवधान डाल रहे थे।