फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demand to remove tarpaulin from Maharana Pratap's statue, scuffle with police

Ballia News: महाराणा प्रताप की प्रतिमा से तिरपाल हटाने की मांग, पुलिस से नोकझोंक

Sun, 10 May 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove tarpaulin from Maharana Pratap's statue, scuffle with police
बलिया। शहर के स्टेडियम तिराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पहुंचे युवा उग्र हो गए। प्रतिमा का अनावरण नहीं हुए लेकिन तिरपाल हटाने की मांग करने लगे। इससे मौजूद पुलिस बल से युवाओं की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

इसके पहले टीडी कॉलेज चौराहे पर हनुमान मंदिर के समक्ष महाराणा प्रताप का चित्र रखकर युवाओं ने पुष्प अर्पित किया। यहां से युवाओं का दल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर मांग कि की स्टेडियम तिराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कर तिरपाल हटाई जाए। नगर मजिस्ट्रेट ने एक महीने के अंदर ऐसा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवाओं की टोली महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंची। वहां पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन

माल्यार्पण से पुलिस ने युवाओं को रोक दिया। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई। इसके बाद भी युवाओं ने प्रतिमा के ऊपर माला डालकर अपनी आस्था जाहिर की। साथ ही पुष्पवर्षा की। इस मौके पर धनंजय सिंह बिसेन, सागर सिंह राहुल, अवनीश सिंह, विक्रांत सिंह, हैप्पी, नंदन सिंह, अनुभव तिवारी गोलू, अभिजीत सिंह, रितेश सिंह चीकू आदि सैंकड़ों युवा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed