फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demand to increase the support price in the farmers union meeting

Ballia News: किसान संघ की बैठक में समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग

Sun, 26 Mar 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase the support price in the farmers union meeting
नगरा। भारतीय किसान संघ की प्रांतीय बैठक रविवार को नगरा बाजार में आयोजित की गई। इसमें सरकार द्वारा निर्धारित गेंहू व धान के लागत के आधार पर समर्थन मूल्य को नाकाफी बताते हुए बढ़ाने की मांग की गई। दो दिवसीय बैठक में मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के संगठन मंत्री शिवकांत ने जैविक खेती पर बल देते हुये कहा कि जैविक खेती से ही किसान अपनी आय को दोगुनी कर सकते है।
विज्ञापन

कहा कि किसान आयुर्वेदिक औषधि जीवामृत का प्रयोग फसलों में करें इससे उनकी फसलें विभिन्न प्रकार के कीटों से बचेगी तथा उपज भी बेहतर होगी। गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री अरविंद ने पीएम किसान निधि की धनराशि को 5 सौ रुपये मासिक से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युगल किशोर मिश्र ने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों का सबसे बडा संगठन है। जिसका लक्ष्य भारतीय किसानों का समग्र विकास है। यह संगठन किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष करता रहता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय किसान संघ की आगामी बैठक 13 अप्रैल को मऊ में होगी। इसके साथ ही वर्ष 2024 की सदस्यता अभियान पर चर्चा की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा, आत्मानंद सिंह, हरिशंकर सिंह, दिनेश सिंह, संजय पटेल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शेषनाथ तिवारी व संचालन अजय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed