फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demand for intervention of Home Minister and Chief Minister in paper leak case

यूपी : पेपर लीक मामले में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, आंदोलन की चेतावनी

Mon, 04 Apr 2022 01:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 01:48 AM IST
सार

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने रविवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ऐसा न होने पर बलिया प्रशासन के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करने का एलान किया।
 

विज्ञापन
Demand for intervention of Home Minister and Chief Minister in paper leak case
demo pic - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पेपर लीक मामले में पत्रकारों की गिरफ्तारी का चौतरफा विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने रविवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ऐसा न होने पर बलिया प्रशासन के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करने का एलान किया।

विज्ञापन


समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि पेपर लीक मामले में पत्रकारों को घसीटना लोकतंत्र पर हमला है। पत्रकार का काम खबरों को उजागर करना है। अगर बलिया के पत्रकारों ने पेपर लीक मामले को उजागर किया तो क्या गुनाह कर दिया। वहीं, राष्ट्रीय सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि यूपी में पत्रकारों की दशा दिन पर दिन दयनीय होती जा रही है। पत्रकारों की गिरफ्तारी मीडिया पर लगाम लगाने की कोशिश है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार साथियों की रिहाई नहीं हुई तो प्रदेश भर में एक बड़ा आंदोलन खड़ा होगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह ने प्रशासन की कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। कहा कि पत्रकारों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनेता बोले, लोकतंत्र का गला घोंट रहा बलिया प्रशासन
बैरिया। पेपर लीक मामले में पत्रकारों पर कार्रवाई से अधिवक्ता, प्रबुद्ध लोगों के अलावा विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन भी लामबंद हो रहे हैं। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि पत्रकारों को गिरफ्तार कर जिला प्रशासन दहशत का माहौल तैयार करना चाहती है, ताकि फिर कोई उनकी नाकामियों को उजागर न करे। विधायक ने जल्द पत्रकारों के रिहाई की मांग की है। 

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन अपनी नाकामी छिपाने के लिए पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर लोकतंत्र का गला घोंट रहा है। पत्रकारों की इस लड़ाई में मैं आरपार के संघर्ष से पीछे नहीं हटूंगा। वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत सिंह ने कहा कि सच्चाई उजागर करने वाले पत्रकारों की गिरफ्तारी निंदनीय है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि पत्रकारों की जल्द रिहाई नहीं होती तो तहसील बार एसोसिएशन आंदोलन को बाध्य होगा। 

बलिया में शिक्षक संघ ने अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल

यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक होने के कारण चर्चा में आए बलिया जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने परीक्षा कराने की जिम्मेदारी निभाने वाले अफसरों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि नकल के खेल में प्रशासन और विभाग के कई अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत है।

शिक्षक नेता ने कहा कि बलिया में नकल का खेल बहुत पहले से होता आ रहा है। यहां पूरा सिस्टम दूषित हो गया है। रसड़ा और सीयर क्षेत्र के वित्तविहीन विद्यालयों में नकल का व्यापार होता रहा है। इसमें प्रबंधक और प्रधानाचार्यों के अलावा विभागीय अधिकारी भी समान रूप से दोषी हैं। लाखों रुपये खर्च कर केंद्र बने विद्यालय पर्चे खोलकर, कॉपी लिखकर धड़ल्ले से पैसा कमा रहे हैं। केंद्र के निरीक्षण में जो भी अफसर जाते हैं तो उनकी खातिरदारी होती है। 

डीआईओएस बृजेश मिश्र ने रकम लेकर कई ऐसे वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया है, जहां न तो मानक के अनुसार भवन है और न फर्नीचर सहित अन्य सुविधाएं। जिले में 91 सवित्त विद्यालय हैं, जबकि उनसे पांच गुना वित्तविहीन विद्यालय। केंद्र बनाने में भी राजकीय और सवित्त को छोड़कर वित्तविहीन को वरीयता देना अफसरों की मंशा को दर्शाता है। इन सबके बावजूद प्रशासन अपनी कमियों को छिपाने के लिए पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज कर रहा है, जो निंदनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed