फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demand for five thousand rupees in the name of delivery, 11 hundred rupees given, uproar

Ballia News: प्रसव के नाम पर पांच हजार की मांग, 11 सौ रुपये दिए, हंगामा

Wed, 10 Dec 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Demand for five thousand rupees in the name of delivery, 11 hundred rupees given, uproar
बलिया। जिला महिला अस्पताल में मरीजों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर छात्र नेताओं ने हंगामा किया। छात्र नेता सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू ने बताया कि महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार रुकने के नाम नहीं ले रहा है। प्रसव के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जयप्रकाश नगर निवासी खुशबू बेबी प्रसव के लिए सोनबरसा सीएचसी से रेफर होकर जिला अस्पताल आई थी। प्रसव कक्ष में कर्मचारियों ने बच्चा उल्टा होने के नाम पर पांच हजार रुपया की मांग की। महिला की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण किसी तरह 1100 रुपये दिए। इसकी सूचना पर छात्रनेता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डॉ. सुमिता सिन्हा से शिकायत की।
विज्ञापन

रमण पाठक ने बताया कि महिला अस्पताल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। आए दिन अवैध वसूली की शिकायतें आ रही हैं। चिकित्सक के जाने के बाद कर्मचारी प्रसूताओं के परिजनों से वसूली करते हैं। अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक गर्भवती की हालत गंभीर बताकर परिजनों को बरगला कर अपने निजी अस्पताल में लेजाकर प्रसव व ऑपरेशन के नाम पर 30 से 35 हजार रुपये वसूल रही हैं। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। रमण पाठक ने इसकी शिकायत सीएमओ से कर मामले की जांच कर आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयुष ओझा, बबलू यादव, शिवम जायसवाल, गोल्डी शर्मा, विवेक पाण्डेय, कृष्ण जायसवाल, अमोद वर्मा, मेराज आलम, अभय सिंह आदि रहे।

---------
प्रसूता के परिजनों से वसूली का आरोप निराधार है। हर जगह सीसी कैमरे लगे हैं। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -- डॉक्टर सुमिता सिन्हा, सीएमएस जिला महिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed