फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demand for ARVs in hospitals triples, 31,727 people have been bitten by dogs.

Ballia News: अस्पतालों में तीन गुना बढ़ी एआरवी की मांग, 31727 लोगों को कुत्तों ने काटा

Mon, 05 Jan 2026 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Demand for ARVs in hospitals triples, 31,727 people have been bitten by dogs.
बलिया। ठंढ बढ़ने के साथ कुत्ते, सियार, बिल्ली और बंदर अधिक खूंखार हो गए हैं। इनके काटने से जख्मी मरीजों की संख्या गर्मी के दिनों की अपेक्षा करीब तीन गुना बढ़ गई है। गर्मी के दिनों में जहां औसतन 40 से 50 लोग एआरवी का इंजेक्शन लगवाने आते थे, यह संख्या बढ़कर 150 से भी अधिक हो गई है। सभी सीएचसी पर एआरवी उपलब्ध है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्ता सड़कों पर और बंदर घरों के अंदर काट कर घायल कर रहे हैं। कुत्तों का प्रजनन माह होने के कारण यह और खतरनाक हो गए हैं। कई मोहल्ले में इनका आतंक है। सिकंदरपुर क्षेत्र में ढाई साल के बच्चे को खेलते समय कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक 31727 हजार लोगों को कुत्तों ने काटा है, वहीं 2138 लोगों को बंदरों व 731 लोगों को सियार व बिल्ली ने काटा है। चारों के काटने से रेबीज बीमारी होने का भय बना रहता है। रेबीज एक घातक वायरल संक्रमण है। लक्षणों के आधार पर इस बीमारी को हाइड्रोफोविया के नाम से भी जाना जाता है। रेबीज का संक्रमण कुत्ता, बंदर, लंगूर, सियार, लोमड़ी आदि जानवरों के काटने से होता है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, इस बीमारी की चपेट में आकर दुनिया भर में सालाना 50 हजार से ज्यादा लोगों की असमय मौत होती है। इनमें सबसे अधिक मौतें भारत में होती हैं। इसमें लापरवाही जानलेवा साबित होती है। सरकार द्वारा इस बीमारी जागरूकता को लेकर अभियान चलाया जाता है। रेबीज एक खतरनाक बीमारी है। लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। जिले के अस्पतालों में अभी करीब दो हजार आरवी की डोज है। जिला अस्पताल में रोज सौ से डेढ़ सौ लोगों को रेबीज का इंजेक्शन लगता है। इसमें बिहार व गाजीपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों से मरीज भी रेबीज का इंजेक्शन लगाने आते हैं। -- डॉक्टर विजय यादव, प्रभारी सीएमओ बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed