{"_id":"66c4ca0f9ae3bb4d97081806","slug":"delivery-started-by-cesarean-at-bansdih-chc-ballia-news-c-190-1-bal1001-121205-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बांसडीह सीएचसी पर सिजेरियन से प्रसव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बांसडीह सीएचसी पर सिजेरियन से प्रसव शुरू
विज्ञापन
बलिया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। बांसडीह सीएचसी पर लंबे समय बाद सिजेरियन से प्रसव की सुविधा शुरू हो गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। बृहस्पतिवार को यहां पहला सिजेरियन ऑपरेशन हुआ। अब गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव के लिए जिला मुख्यालय या अन्य अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
सीएचसी पर अब तक सिजेरियन प्रसव की सुविधा न होने से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए 20 किलोमीटर की दूरी तय करके जिला मुख्यालय आना पड़ता था।
शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने 15 अगस्त को सीएचसी पर पहला सिजेरियन से प्रसव ब्लेऊर गांव निवासी सरिता देवी का हुआ। आपरेशन के लिए सीएमओ डा. विजयपति द्विवेदी ने जिला मुख्यालय से एनेस्थेटिस्ट डॉ. उज्ज्वल प्रकाश को भेजा था, उसकी निगरानी करते रहे। प्रभारी वैंकटेश मौआर के नेतृत्व में महिला रोग विशेषज्ञ यशश्वी सिंह, डॉ. सीपी पांडेय, डॉ. प्रवीण कुमार ने प्रसव कराया।
सोनबरसा सीएचसी पर सिजेरियन से प्रसव शुरू कराने की कवायद
बांसडीह सहित चार सीएचसी पर सिजेरियन से प्रसव की सुविधा शुरू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सोनबरसा सीएचसी पर सिजेरियन से प्रसव की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इनके लिए प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन
बांसडीह सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव की सुविधा शुरू करा दी गई है। गंभीर मामले में जरूरत पढ़ी तो मुख्यालय से टीम भेजकर सिजेरियन प्रसव कराया जाएगा। सोनबरसा में सिजेरियन की सुविधा शुरू करने की कवायद चल रही है। - डॉ. विजयपति द्विवेदी, सीएमओ