फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Delhi route trains delayed by up to 12 hours

Ballia News: दिल्ली रूट की ट्रेनें 12 घंटे तक लेट

Tue, 23 Dec 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Delhi route trains delayed by up to 12 hours
रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री।संवाद
बलिया। कोहरा व गलन भरी ठंड के साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो गई है। दिल्ली रूट की ट्रेनें दो से 12 घंटे तक देर से चल रही है। मुंबई व दक्षिण भारत की ट्रेनें समय से हैं। ठंड के कारण तीन ट्रेनें कैंसिल हैं। मंगलवार को कोहरे के कारण पांच मीटर भी दृश्यता नहीं थी।
विज्ञापन

12562 न्यू दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12 घंटे लेट होकर सुबह 10.45 बजे की जगह रात 10.30 बजे के बाद पहुंची। 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल नौ घंटे, 22528 न्यू दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस सात घंटे देर से दोपहर 12.10 बजे की जगह शाम को सात बजे के बाद पहुंची। 20504 डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी 1.27 घंटे लेट रही और 12.50 बजे की जगह 2.22 बजे पहुंची। स्टेशन पर ठंड से बचाव के इंतजाम न होने से यात्री ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1.35 बजे से बलिया से न्यू दिल्ली रवाना होने वाली 22582 बलिया सुपर फास्ट एक्सप्रेस सात घंटे लेट होकर रात आठ बजे के बाद पहुंची। दौलतपुर निवासी मनोज कुमार ने कहा कि कोहरे के कारण ट्रेन काफी देर से आई है। शाम को घर जाने के लिए रिजर्व ऑटो करना पड़ा। समय से ट्रेन पहुंची होती तो प्राइवेट जीप से पहुंच गए होते। रेवती निवासी सुग्रीव ने कहा कि रात व कोहरा होने के कारण कोई ऑटो वाला जाने को तैयार नहीं है। मनमाना किराया मांग रहे हैं। रात में स्टेशन पर रुक रहा हूं, सुबह जाऊंगा। खेजुरी निवासी राधवेद्र परिवार के साथ अमृतसर जाने के लिए 11.30 बजे प्लेटफाॅर्म पर पहुंच गए। पता चला कि ट्रेन रात नौ बजे के बाद आएगी, नौ घंटे लेट है। नगरा के इंदरपुर निवासी नरेंद्र कुमार को पटना जाने के लिए स्वतंत्रता सेनानी पकड़ने सुबह 10 बजे स्टेशन पर पहुंचे, पता चला कि ट्रेन 10 घंटे लेट है। कहा कि बक्सर से ट्रेन पकड़ कर पटना जाऊंगा। आठ-दस यात्री मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के थे। उन्होंने बताया कि आरक्षित टिकट होेने के कारण ट्रेन का इंतजार करना मजबूरी है। दोपहर की ट्रेन देर रात में आने पर स्टेशन परिसर में खड़े ऑटो चालक जाने से इन्कार कर रहे हैं। दो से तीन गुना अधिक किराया वसूल रहे हैं। स्टेशन पर ठंड से बचाव के नाम पर सिर्फ यात्री निवास है। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा की कोहरे से दिल्ली रूट की ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। अन्य रूट की ट्रेनें समय से हैं। यात्रियों के लिए यात्री निवास में व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed