फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Delhi Police Raid in Ballia Spa Center Rescued Seven Women FIR Filed Against Two Human Trafficking

UP: बलिया में दिल्ली पुलिस की रेड, स्पा सेंटर से सात लड़कियां सहित आठ बरामद, दो पर FIR; तस्करी का मामला

Sun, 24 May 2026 09:06 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 24 May 2026 09:06 AM IST
सार

Ballia News: जिले में दिल्ली और सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त छापेमारी में स्पा सेंटर से दिल्ली की सात युवतियों समेत आठ लड़कियां बरामद की गईं। कार्रवाई के दौरान दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में लड़की तस्करी और मसाज सेंटरों में नाबालिग लड़कियों की सप्लाई करने वाले गिरोह के अहम सुराग मिले हैं। पुलिस गिरोह की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Delhi Police Raid in Ballia Spa Center Rescued Seven Women FIR Filed Against Two Human Trafficking
स्पा सेंटर में जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : स्त्रोत: पुलिस

विस्तार

UP News: बलिया शहर के मालगोदाम चौराहे के समीप चटोरी गली स्थित स्पा सेंटर पर दिल्ली व सदर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सात नाबालिग सहित आठ लड़कियों और चार लड़कों को पकड़ा। स्पा सेंटर की आड में लड़कियों से अनैतिक कार्य कराने की शिकायत मिली। 

विज्ञापन




सीटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा ने स्पा सेंटर को सील करवा दिया। पुलिस ने लड़कियों से पूछताछ कर वन स्टाप सेंटर के हवाले कर दिया। स्पा सेंटर का कनेक्शन कई राज्यों से लड़की तस्करी से जुड़ा है। पुलिस नाबालिग लड़कियों को अनैतिक कार्य के दलदल में डालने वाले गिरोह की तलाश में लग गई है। इसमें पुरुष से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली पुलिस ने सेंटर संचालक व लड़कियों की सप्लाई करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। प्रशासन की कार्रवाई से अनैतिक कार्य कराने वालों में खलबली मच गई। कई लॉज व घरों में ताला लगाकर अंडर ग्राउंड हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना में एक नाबालिग लड़की के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था, जिसकी विवेचनात्मक कार्रवाई में गुजरात से उक्त लड़की को दिल्ली पुलिस ने बरामद किया था। बरामद लड़की ने पूछताछ में दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि जो लड़की हमको स्पा सेंटर में ले आई है, वह बलिया के स्पा सेंटर में मौजूद है। उसी लड़की की निशानदेही पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस व सदर कोतवाली पुलिस के साथ स्पा सेंटर में छापेमारी की। 

बरामद लड़कियों में सात लड़कियां दिल्ली के अलग-अलग स्थानों की रहने वाली हैं, एक लड़की बलिया की रहने वाली मिली। कुल आठ लड़कियों को बरामद किया। करीब चार से पांच घंटे तक चली कार्रवाई व पूछताछ के बाद पुलिस ने लड़कियों को वन स्टाप सेंटर पहुंचाया और सेंटर के मैनेजर व दो लड़कों का बयान दर्ज कर कोतवाली लेकर चली गई।

लड़कियों की सप्लाई करने वाले की गिरोह की तलाश
स्पा सेंटर से दिल्ली पुलिस के अलावा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने पूछताछ किया। टीम ने संचालक से भी पूछताछ किया। टीम मसाज सेंटरों को नाबालिग लड़कियों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर नजर है। पूछताछ के दौरान दिल्ली, एमपी सहित अन्य राज्यों से लड़कियों को मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक कार्य कराने की बात सामने आई। 

लड़कियों ने बताया कि काम के बहाने लाकर अच्छी आमदनी का लालच देकर अनैतिक कार्य कराते हैं। कहा कि नाबालिग लड़कियों का कस्टमर ज्यादा मांग करते हैं। इसके लिए संचालक एजेंटों के माध्यम से गैर प्रांत से नाबालिग लड़कियों को बुलाकर काम करवाते हैं। 

स्पा सेंटर में लोकल कस्टमर से ज्यादा बिहार, देवरिया, गाजीपुर, मऊ व वाराणसी तक के कस्टमर ज्यादा आते हैं। लड़कियों ने बताया कि कस्टमरों को शराब तक उपलब्ध कराई जाती है। पुलिस ने पार्लर का संचालक मोनू निवासी मदन गिरी अम्बेडकर नगर, साउथ दिल्ली से कड़ाई से पूछताछ किया।

स्पा सेंटर व मोहल्ले में चल रहा अनैतिक कार्य
शहर के जापलिनगंज मोहल्ले में एक महिला पर घर में अनैतिक कार्य कराने का मोहल्लेवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उक्त मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने तक सीमित रह गई। नगर के प्रमुख मार्ग व करीब 11 से अधिक मोहल्ले में अनैतिक कार्य बेरोक टोक चल रहा है। लोकल पुलिस को जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई करने से बचती है। 

विगत दो वर्ष में शहर में सात से आठ स्पा सेंटर खुले हैं, जिसमें नाबालिग लड़कियां ज्यादा काम करती है। वहीं मोहल्ले में चोरी छिपे घरों में अनैतिक कार्य व्हाटएस एप से संचालित होता है। कुंवर सिंह चौराह स्थित एक मकान में एक व्यक्ति अनैतिक कार्य संचालित करवाता है। जेपी नगर में एक महिला मोहल्लेवासियों ने घर में अनैतिक कार्य का विरोध किया शिकायत किया उसके बादवजूद भी बेखौफ संचालित कर रही है।

नई दिल्ली के थाना अंबेडकर नगरा थाना में पंजिकृत अभियोग के सिलसिले में दिल्ली पुलिस व सदर कोतवाली पुलिस ने मालगोदाम के पास स्पा सेंटर पर छापेमारी कर तलाशी के दौरान सात नाबालिग लड़कियां बरामद की गई। लड़कियों को वन स्टाप सेंटर में रखा गया, संचालक व लड़कियों को पहुंचाने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अनैतिक कार्य की जानकारी होने पर कार्रवाई जरूर होगी। - मो. उमस्मान, सीओ सीटी बलिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed