{"_id":"6aea261f809e5648e5066628","slug":"delhi-and-gujarat-also-secured-wins-ballia-news-c-190-1-svns1008-176476-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पंजाब की टीम ने मेजबान यूपी को 1-0 से हराया, दिल्ली और गुजरात की भी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पंजाब की टीम ने मेजबान यूपी को 1-0 से हराया, दिल्ली और गुजरात की भी जीत
विज्ञापन
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के
- फोटो : credit
बलिया। 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। पांच मैदानों पर कुल 24 लीग मैच हुए, जिनमें दिल्ली, पंजाब, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई टीमों ने जीत दर्ज की। अंडर-17 बालक वर्ग में मेजबान उत्तर प्रदेश को गत वर्ष की उपविजेता पंजाब के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार शाम खेले गए मुकाबले में पंजाब ने उत्तर प्रदेश को कड़े संघर्ष में 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल 21वें मिनट में पंजाब के सबरजीत ने किया।
मेजबान टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे पहले पंजाब ने सुबह के मुकाबले में गोवा को 3-0 से पराजित किया था। पंजाब के लिए अमित कुमार ने 30वें, सिद्धू ने 55वें और हरगुन सिंह ने 59वें मिनट में गोल किया। वहीं आईबीएसओ ने दमन को 6-0 से हराया। मिनी स्टेडियम शेर में तमिलनाडु ने रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ को 3-2 से शिकस्त दी। तमिलनाडु के सचिन ने पांचवें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।
11वें मिनट में चंडीगढ़ के महताब ने बराबरी कर दी। इसके बाद तमिलनाडु के केबिन ने 17वें और चंडीगढ़ के ग्रेटसन ने 27वें मिनट में गोल किया। मध्यांतर तक मुकाबला बराबरी पर रहा। 51वें मिनट में तमिलनाडु के नादिश ने निर्णायक गोल कर टीम को जीत दिलाई। इसी मैदान पर पश्चिम बंगाल ने हिमाचल प्रदेश को 6-0 से हराया, जबकि हरियाणा और झारखंड का मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट में त्रिपुरा और मणिपुर के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। गुजरात ने आंध्र प्रदेश को 4-2 और केरल ने सीबीएसई को 4-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
टाउन पॉलीटेक्निक मैदान पर पुडुचेरी ने कर्नाटक को 4-1, जम्मू-कश्मीर ने छत्तीसगढ़ को 2-1 और दिल्ली ने विद्या भारती को 3-0 से हराया। ओडिशा और असम के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक की भूमिका अमल कुंवर, मोहम्मद गयासुद्दीन, अजय यादव, मेहरुद्दीन, शनि कुमार, सौरभ कुमार, अजीत सिंह, चंद्रकांत राय, राजू कुमार, मोहम्मद अशफाक, संजय साहनी, धर्मवीर प्रजापति, रवि शर्मा, हाजी मुनव्वर, मनोज तिवारी, उपेंद्र शुक्ला, नवनीत और विशाल कुमार ने निभाई। इस दौरान हर्ष सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, प्रतियोगिता समन्वयक दिनेश कुमार सिंह, सह समन्वयक पंकज सिंह, फील्ड ऑफिसर द्रोणवीर सिंह यादव, मोहम्मद नईम अहमद, टेक्निकल डायरेक्टर अश्विनी यादव समेत आयोजन से जुड़े पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे। बुधवार को प्रतियोगिता में कुल 27 लीग मुकाबले खेले जाएंगे।