फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Politics om prakash rajbhar said Decision on support on Presidential election in core committee meeting

UP Politics: राष्ट्रपति चुनाव में सुभासपा का समर्थन किसके साथ, ओमप्रकाश राजभर बोले- 12 को करेंगे फैसला

Sun, 10 Jul 2022 01:34 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 10 Jul 2022 01:34 PM IST
सार

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में किसे समर्थन देना है, इसका फैसला 12 जुलाई को कोर कमेटी की बैठक और विधायकों से बातचीत के बाद लिया जाएगा। 

विज्ञापन
UP Politics om prakash rajbhar said Decision on support on Presidential election in core committee meeting
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैं गठबंधन धर्म अंतिम समय तक निभाऊंगा। कोर कमेटी की बैठक के बाद राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन पर फैसला लिया जाएगा। वो शनिवार को बलिया के मीरनगंज स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बत कर रहे थे।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बारे में कहा कि वह डिग्री कॉलेज के मास्टर हैं और मैं प्राइमरी स्कूल का अध्यापक। उनकी और मेरी भाषा में अंतर तो होगा ही। एनडीए से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की बात पर कहा कि उनके बुलावे पर मिलने गया था। उन्होंने अपने लिए समर्थन मांगा। मैंने उनसे कहा कि इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव में किसे समर्थन देना है, इसका फैसला 12 जुलाई को कोर कमेटी की बैठक और विधायकों से बातचीत के बाद लिया जाएगा। संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की वार्ता में नहीं बुलाने से वे दुखी जरूर दिखे लेकिन कहा कि गठबंधन धर्म अंत तक निभाऊंगा। अपनी तरफ से गठबंधन तोड़ने की पहल नहीं करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अपने में सुधार कर रही है। मगर कांग्रेस पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। उस तरह की राजनीति करने पर सपा एवं हमारा भी वजूद खत्म हो जाएगा।

उन्होंने आजमगढ़ चुनाव में सपा की हार के लिए अखिलेश के चुनाव प्रचार नहीं करने को एक कारण बताया। कहा कि माफिया के नाम पर गरीबों का घर उजाड़ा जा रहा है। थाने में किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed